नेशनल डेस्क: पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक नया अध्याय शुरू होने जा रहा है। भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी शनिवार को कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित भव्य समारोह में राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। यह पहली बार होगा जब पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में सरकार बनेगी। शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के कई वरिष्ठ नेता, केंद्रीय मंत्री और एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हो सकते हैं। कार्यक्रम को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
अमित शाह ने किया आधिकारिक ऐलान
शुक्रवार को नई दिल्ली में भाजपा विधायकों की बैठक के बाद अमित शाह ने शुभेंदु अधिकारी के नाम की औपचारिक घोषणा की। उन्होंने बताया कि विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री पद के लिए कुल आठ प्रस्ताव आए, लेकिन सभी प्रस्तावों में केवल शुभेंदु अधिकारी का ही नाम शामिल था। दूसरे नाम के लिए भी पर्याप्त समय दिया गया, लेकिन किसी अन्य विधायक का नाम सामने नहीं आया। इसके बाद सर्वसम्मति से शुभेंदु अधिकारी को विधायक दल का नेता चुना गया और उन्हें मुख्यमंत्री पद के लिए नामित किया गया।
ये भी पढ़ें: देश के नए CDS नियुक्त हुए लेफ्टिनेंट जनरल N S Raja Subramani, जानें कैसा रहा है करियर
चुनाव परिणाम के बाद बड़ा राजनीतिक बदलाव
हाल ही में संपन्न पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे 4 मई को घोषित किए गए थे। इन चुनावों में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बहुमत हासिल किया। इसके साथ ही राज्य में लंबे समय बाद सत्ता परिवर्तन हुआ। शुभेंदु अधिकारी इस चुनाव में दो सीटों नंदीग्राम और भवानीपुर से मैदान में उतरे थे। उन्होंने दोनों सीटों पर जीत दर्ज की। भवानीपुर सीट पर उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को 15 हजार से ज्यादा वोटों से हराया, जिसे चुनाव का सबसे बड़ा राजनीतिक उलटफेर माना जा रहा है।
नंदीग्राम से शुरू हुआ था राजनीतिक मुकाबला
शुभेंदु अधिकारी और ममता बनर्जी के बीच राजनीतिक मुकाबला पहली बार 2021 के विधानसभा चुनाव में चर्चा में आया था। उस समय अधिकारी ने नंदीग्राम सीट पर ममता बनर्जी को हराकर राज्य की राजनीति में बड़ा संदेश दिया था। अब 2026 के चुनाव में भाजपा की जीत के बाद शुभेंदु अधिकारी राज्य की पहली भाजपा सरकार का नेतृत्व करने जा रहे हैं। पार्टी के भीतर भी उन्हें मजबूत और लोकप्रिय नेता के रूप में देखा जा रहा है।
ये भी पढ़ें: देशभर के मौसम में बड़ा बदलाव, कई राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट
भाजपा कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल
भाजपा की ऐतिहासिक जीत और नई सरकार के गठन को लेकर राज्यभर में पार्टी समर्थकों के बीच उत्साह है। कोलकाता सहित कई जिलों में जश्न मनाया जा रहा है। पार्टी नेताओं का कहना है कि नई सरकार विकास, कानून व्यवस्था और रोजगार जैसे मुद्दों पर विशेष ध्यान देगी। पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार बनने को राष्ट्रीय राजनीति के लिहाज से भी बड़ा बदलाव माना जा रहा है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...