Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

T20 World Cup Final: होटलों के किराए में जबरदस्त उछाल, 2 लाख तक पहुंचा किराया!

March 8, 2026

T20 World Cup Final: होटलों के किराए में जबरदस्त उछाल, 2 लाख तक पहुंचा किराया!

T20 World Cup Final: भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले टी20 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले अहमदाबाद में होटल कमरों की मांग अचानक बढ़ गई है। रविवार को होने वाले इस बड़े मुकाबले के कारण शहर में होटल किराए 300 से 400 प्रतिशत तक बढ़ गए हैं। देश-विदेश से बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रशंसकों के आने से होटल उद्योग में जबरदस्त हलचल देखी जा रही है। होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ गुजरात के अध्यक्ष नरेंद्र सोमानी के अनुसार, जो कमरे पहले 5,000 से 20,000 रुपये के बीच मिलते थे, अब उनका किराया 15,000 से 50,000 रुपये तक पहुंच गया है। ऑनलाइन बुकिंग प्लेटफॉर्म पर भी ज्यादातर प्रमुख होटलों के दाम तेजी से बढ़े हुए दिखाई दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें- भारतीय महिला टीम ने बढ़ाया टीम इंडिया का हौसला, कहा- ‘चलो इसे घर ले आते हैं’

 

बिल पर GST अलग
सिंधु भवन रोड स्थित ताज स्काईलाइन होटल में तो किराया रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गया है। यहां रविवार रात के लिए डीलक्स रूम की कीमत करीब 2.01 लाख रुपये बताई जा रही है, जिस पर लगभग 36,000 रुपये जीएसटी अलग से देना होगा। सामान्य दिनों में इसी कमरे का किराया करीब 9,000 से 15,000 रुपये के बीच होता है।

80% कमरों के भरे रहने की उम्मीद
इसी तरह आश्रम रोड के वेलकमहोटल और हयात रीजेंसी जैसे बड़े होटलों में भी कमरों की कीमतें तीन से चार गुना तक बढ़ गई हैं। कई जगहों पर मैच की रात के लिए कमरे 20,000 से 30,000 रुपये के आसपास बुक हो रहे हैं। अहमदाबाद में करीब 10,000 होटल कमरे उपलब्ध हैं और फाइनल मैच के कारण इनमें से लगभग 80 प्रतिशत कमरों के भरे रहने की उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि बढ़े हुए किरायों के चलते कई क्रिकेट प्रशंसक वैकल्पिक इंतजाम भी कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें- भारत-न्यूजीलैंड के बीच टी20 में सिर्फ 4 बल्लेबाज ही बना पाए शतक, जानें लिस्ट में कितने भारतीय शामिल

 

गांधीनगर में ठहरने का विकल्प
कुछ लोग शहर से करीब 25 किलोमीटर दूर गांधीनगर में ठहरने का विकल्प चुन रहे हैं, जबकि कई फैंस मैच देखने के बाद उसी रात वापस लौटने की योजना बना रहे हैं। टी20 वर्ल्ड कप फाइनल का उत्साह पूरे शहर में साफ नजर आ रहा है और इसका सीधा असर होटल उद्योग पर भी पड़ रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें