Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘4 लाख रुपए लो और छोड़ दो नौकरी’…इस बड़ी कंपनी ने अपने कर्मचारियों को दिया ऑफर, जानें वजह

November 9, 2023

‘4 लाख रुपए लो और छोड़ दो नौकरी’…इस बड़ी कंपनी ने अपने कर्मचारियों को दिया ऑफर, जानें वजह

नेशनल डेस्क: अमेजन (Amazon) के फाउंडर जेफ बेजोस (Jeff Bezos) ने अपने कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने के लिए 4 लाख रुपए तक ऑफर दे रही है। जीं हां यह कोई गेम नहीं बल्कि सच है। दरअसल अपने वफादार कर्मचारियों को साथ रखने के लिए जेफ बेजोस समय-समय पर कई तरह के प्रोग्राम चलाते रहते हैं।

 

जेफ बेजोस ने हाल ही में एक नया प्रोग्राम शुरू किया है, जिसका नाम रखा है- ‘Pay to Quit’. अमेजन फाउंडर ने शेयरहोल्डर्स को इस प्रोग्राम के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इसे कार्यक्रम को उन्होंने साल 2014 में शुरू किया है। इसके मुताबिक कंपनी के कर्मचारी अगर कंपनी छोड़ना चाहें तो वह ऐसा कर सकते हैं और ऐसा करने पर कंपनी उन्हें पैसे भी देगी।

 

4 लाख रुपए का ऑफर

शेयरहोल्डर्स को लिखे पत्र में जेफ बेजोस ने बताया है कि उनकी कंपनी ‘Pay to Quit’ प्रोग्राम चला रही है। इसके मुताबिक साल में एक बार कंपनी अपने कर्मचारियों को यह विकल्प देती है कि वह 5000 डॉलर यानि करीब 4.1 लाख रुपए कंपनी से लेकर नौकरी छोड़ सकते हैं।

 

कंपनी कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने के लिए साल में एक बार 2,000 डॉलर से लेकर 5,000 डॉलर तक की पेशकश करती है, लेकिन इसके साथ ही यह भी कहती है कि Please Don’t Take This Offer (कृपया ये ऑफर ना लें)। दरअसल कंपनी इस प्रोग्राम के तहत यह देखना चाहती है कि इतने कितने कर्मचारी हैं जो उनके साथ लंब समय तक काम कर सकते हैं और साथ कर्मचारियों की सोच भी पता चल जाती है।

 

बढ़ती जाएगी रकम

कंपनी ने Pay to Quit के तहत नौकरी छोड़ने वालों को 2000 डॉलर (1,66,548 रुपए) का ऑफर दिया जा रहा है। खास बात यह है कि अगर कर्मचारी नौकरी छोड़ने के अपने प्लान को एक साल के लिए एक्सटेंड करता है, तो फिर ये ऑफर 2000 की जगह 3000 डॉलर हो जाएगा, यानि हर साल इस ऑफर की रकम में 1000 डॉलर की बढ़ोतरी होगी। इस ऑफर के तहत अधिकतम सीमा 5,000 डॉलर (4,16,373 रुपए) तय की गई है।

 

वहीं अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस ने बताया कि उन्होंने यह प्रोग्राम कर्मचारियों की परख करने के लिए शुरू किया है। साथ ही उन्होंने कहा कि कंपनी उम्मीद करती है कि कर्मचारी इस ऑफर को स्वीकार न करें और उनके सात जुड़े रहें। इस तरह की पहल अमेजन से पहले जैप्पोस (Zappos) कंपनी में भी कर चुकी है, जिसे जबरदस्त रिस्पांस मिला था, इसी से प्रेरित होकर अमेजन ने भी यह कदम उठाया है।

ये भी पढ़ें: 15 से 20 मई तक यूरोप दौरे पर रहेंगे PM मोदी, आर्थिक और रणनीतिक रिश्तों को मजूबत करना उद्देश्य

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें