Site icon Dainik Savera Times

Haryana News : हिसार शिक्षिका हत्याकांड : गला दबाने से हुई थी मौत

Husband absconds after killing female teacher, dispute escalates to murder

Husband absconds after killing female teacher, dispute escalates to murder

हिसार। शहर के सेक्टर-13 में शिक्षिका सोनिया की पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिल गई है। उसका तीन डाक्टरों की टीम ने पोस्टमार्टम किया। उसकी मौत गला दबाने से हुई है। इसके अलावा उसके सिर पर तीन गहरे वार, एक चेहरे पर और छाती पर गहरी चोट के निशान थे।

विरोध के बाद पुलिस ने उठाया था शव

इससे पहले परिवार ने हत्या मामले में आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग पर नागरिक अस्पताल में हंगामा कर दिया था। उन्होंने पुलिस प्रशासन को स्पष्ट कहा कि जब तक आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होती, वे शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। पुलिस ने बताया था कि जेठ नितिन, जेठानी वंदना और सास शकुंतला से पूछताछ की जा रही है। पति सौरभ की तलाश के लिए पुलिस की तीन टीमें बनाई हैं। इसके बाद पुलिस ने शव उठाया था। दोपहर बाद शव का अंतिम संस्कार किया गया।

महिला आयोग ने तीन दिन में मांगी रिपोर्ट

परिजनों ने बताया कि मृतका के सिर पर चोट के तीन निशान मिले हैं। इसके अलावा सीने पर भी घाव है। वहीं, हरियाणा राज्य महिला आयोग की तरफ से एसपी को मेल कर शिक्षिका हत्याकांड में तीन दिन के कार्रवाई की रिपोर्ट देने की बात कही है। नागरिक अस्पताल में शनिवार सुबह मृतका के स्वजन पहुंचे। उन्होंने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए। स्वजन का आरोप है कि पुलिस ने अभी तक घर के आसपास लगे न सीसीटीवी खंगाले और न ही अभी तक आरोपित सौरभ को गिरफ्तार किया है।

दहेज प्रताड़ना का लगाया था आरोप

उन्होंने बताया कि सोनिया आनंद का पति और ससुरालवाले दहेज की खातिर उसे प्रताड़ित करते थे। तीन माह पहले भी सौरभ ने सोनिया को गला दबा कर मारने का प्रयास किया था। उस समय पुलिस में शिकायत भी दी थी। स्वजन ने आरोप लगाए कि पुलिस आरोपितों के साथ मिली हुई है। दोपहर करीब 12 बजे सिविल लाइन थाना पुलिस नागरिक अस्पताल के शवगृह के पास एंबुलेंस लेकर पहुंची। पुलिस कर्मचारियों ने डीप फ्रीज में रखे सोनिया के शव को निकालने लगे तो परिजनों ने उसका विरोध किया।

बेटी बोली- पापा करते थे मम्मी से मारपीट

मृतका की बहन शालू ने बताया कि सोनिया की आठ साल की बेटी मिशिका है। उसका रो-रो कर बुरा हाल है। रोते समय वह बोल रही है कि पिता अक्सर मां के साथ मारपीट करते थे। उनका कई बार गला भी दबाया गया। स्वजन का कहना है कि मिशिका अपनी मां को तलाश कर रही है। अब आठ साल की बच्ची को कैसे समझाएं। हरियाणा राज्य महिला आयोग की तरफ से पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन को मेल कर सेक्टर 13 में शिक्षिका सोनिया आनंद हत्याकांड की कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी है।

Also Read :

Also Read :

Also Read :

 

Exit mobile version