-
हिसार। शहर के सेक्टर-13 में शिक्षिका सोनिया की पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिल गई है। उसका तीन डाक्टरों की टीम ने पोस्टमार्टम किया। उसकी मौत गला दबाने से हुई है। इसके अलावा उसके सिर पर तीन गहरे वार, एक चेहरे पर और छाती पर गहरी चोट के निशान थे। विरोध के बाद पुलिस ने उठाया था शव.