Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

बंगाल में खत्म होगा ‘महाजंगलराज’, भाजपा का विरोध कर जनता को कष्ट दे रही टीएमसी : PM Modi

December 21, 2025

बंगाल में खत्म होगा ‘महाजंगलराज’, भाजपा का विरोध कर जनता को कष्ट दे रही टीएमसी : PM Modi

कोलकाता: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर जमकर हमला बोला और राज्य की मौजूदा स्थिति को ‘महाजंगलराज’ करार देते हुए आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार, परिवारवाद और तुष्टीकरण राज्य के विकास में बाधा बन चुके हैं। कोलकाता से फोन के जरिए नदिया जिले के ताहिरपुर में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए मोदी ने लोगों से अपील की कि 2026 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को एक मौका देकर ‘डबल इंजन’ की सरकार बनाएं। रैली स्थल पर घने कोहरे के कारण प्रधानमंत्री का हैलीकॉप्टर वहां बने अस्थायी हेलीपैड पर नहीं उतर सका, जिसके बाद उन्हें कोलकाता हवाई अड्डे वापस लौटना पड़ा।

ये भी पढ़ें: Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में ठंड का कहर, कई इलाकों में पारा माइनस, ब्लैक आइस का खतरा बढ़ा

मोदी ने परिवर्तन संकल्प सभा में कहा, तृणमूल कांग्रेस चाहे जितना विरोध करे, लेकिन वह लोगों को बंधक नहीं बना सकती, उन्हें कष्ट नहीं दे सकती और बंगाल के विकास को नहीं रोक सकती। परिवर्तन संकल्प सभा इस वर्ष बंगाल में ऐसी चौथी सभा है। मोदी ने दावा किया, हम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस का महाजंगलराज खत्म कर देंगे, जहां भ्रष्टाचार, परिवारवाद और तुष्टीकरण की राजनीति हावी है। प्रधानमंत्री ने पश्चिम बंगाल में कट मनी और कमीशन की प्रथा का बोलबाला होने का आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य में विकास थम गया है, जबकि क्षेत्र के लिए अच्छी नीयत, योजनाओं और धन की कोई कमी नहीं है।

मोदी ने अगले साल के विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पार्टी का चुनावी बिगुल बजाते हुए कहा, मैं बंगाल के विकास के लिए अपनी पूरी ताकत लगाना चाहता हूं। भाजपा को एक मौका देकर डबल इंजन सरकार बनाएं। उन्होंने हाल ही में संपन्न बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की प्रचंड जीत का जिक्र करते हुए कहा कि बिहार के चुनावी परिणाम पड़ोसी बंगाल में पार्टी के भाग्य पर सकारात्मक प्रभाव डालेंगे। प्रधानमंत्री ने कहा, बंगाल की जमीनी हकीकत यह है कि लोग तृणमूल कांग्रेस के कुशासन से मुक्ति चाहते हैं। उन्होंने कहा, राज्य की गली-गली में ‘बांचते चाई, बीजेपी ताई’ (जीने के लिए भाजपा चाहिए) का नारा गूंज रहा है।

ये भी पढ़ें: फुफेरे भाई के प्यार में पड़ी महिला, पति और तीन बच्चों को छोड़ की कोर्ट मैरिज 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें