सिरसा। सिरसा जिले के एक गांव से भागे प्रेमी जोड़े ने जीबीएसएम नहर पर सल्फास खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतका की उम्र 17 वर्ष और अनिल की उम्र 22 वर्ष थी।
दोनों के बीच पिछले पांच महीने से प्रेम प्रसंग चल रहा था और दोनों 29 अप्रैल की रात घर से भाग गए थे। पुलिस ने दोनों के शव वीरवार शाम को नहर के पास से बरामद किए हैं। बताते हैं कि 17 वर्षीय नाबालिग का अपने गांव के युवक अनिल कुमार के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसकी जानकारी स्वजन को लग गई थी। स्वजन ने उसे समझाया भी और मोबाइल भी ले लिया। युवक अनिल गांव के ही मेडिकल पर काम करता था।
29 अप्रैल की रात दोनों घर से भाग गए। स्वजन ने नाबालिग की तलाश के लिए पुलिस में शिकायत भी दी। 29 अप्रैल की रात ही दोनों ने नहर किनारे सल्फास निगल ली। नाबालिग ने अपने घर पर फोन भी किया और स्वजन ने वापस आने की बात कही। इसके बाद फोन बंद हो गया। वीरवार शाम को स्वजन उन्हें ढूंढते हुए नहर किनारे पहुंचे, तब दोनों के शव बरामद हुए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोनों के शव सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिए गए हैं।
Also Read :
Also Read :
Also Read :