Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

Haryana News : बदला मौसम : आंधी के साथ बारिश, आज और कल पड़ेंगे ओले

May 3, 2026

Haryana News : बदला मौसम : आंधी के साथ बारिश, आज और कल पड़ेंगे ओले

अंबाला। प्रदेश के उत्तरी क्षेत्र के मौसम ने करवट ले ली है। मई के शुरू में ही पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से अंबाला और इसके आसपास के जिलों में बारिश हुई। सुबह के समय आंधी के साथ आई इस बारिश ने जनजीवन प्रभावित कर दिया।

गर्मी के बाद अचानक बदला मौसम

रविवार सुबह निकली धूप से एक बार तो गर्मी हो गई। इसके बाद अचानक छाए बादलों और तुफान ने जन जीवन अस्त व्यस्त कर दिया। तेज आंधी और धूल के गुबार के कारण सुबह के समय ही सड़कों पर अंधेरा छा गया, जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। आंधी इतनी जोरदार थी कि कई घरों की छतों पर रखा सामान उड़ने लगा। आंधी के कुछ ही देर बाद गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हो गई, जिससे तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है।

यमुनानगर में सुबह होने लगा रात का अहसास

यमुनानगर में सुबह 8:15 बजे मौसम एकदम बदल गया। तेज आंधी के कारण चारों तरफ धूल छा गई। इससे दृश्यता शून्य के करीब पहुंच गई। आसमान में काले बादलों के जमावड़े के कारण दिन में ही अंधेरा छा गया और लोगों को घरों व वाहनों की लाइटें जलानी पड़ीं। यहां भी तेज आंधी के बाद झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया, जो खबर लिखे जाने तक जारी था। मौसम विभाग के अनुसार, इस बारिश से लोगों को पिछले कई दिनों से सता रही भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों से बड़ी राहत मिली है।

चार-पांच को आंधी और ओलावृष्टि

हरियाणा में एक बार फिर मौसम बदलने वाला है। मौसम विज्ञान विभाग ने 4 और 5 मई को राज्य के कई हिस्सों में बारिश, तेज हवाओं और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। इन दोनों दिन के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से यह बदलाव देखने को मिलेगा, जिससे तापमान में भी काफी गिरावट दर्ज की जाएगी। 4 और 5 मई को यह रफ्तार बढ़कर 50-60 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, जिसके साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की घटनाएं भी संभव हैं। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 36 घंटों तक तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। शनिवार को हिसार सबसे गर्म जिला रहा। हिसार में अधिकतम तापमान 41 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.4 डिग्री ज्यादा रहा है।

खबरें और भी हैं…

खबरें और भी हैं…

खबरें और भी हैं…

खबरें और भी हैं…

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें