Last Updated: September 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारत में तेजी से बढ़ रहा है ये वायरस, सामने आए इतने मामले

November 16, 2023

भारत में तेजी से बढ़ रहा है ये वायरस, सामने आए इतने मामले

नई दिल्लीः भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 18 नये मामले सामने आए, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या 158 दर्ज की गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय की ओर से बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में कोविड-19 के संक्रमण से जान गंवाने वालों की कुल संख्या 5,33,295 है। वहीं, संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 4,50,01,510 है।

मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, संक्रमण से उबरने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 4,44,68,057 हो गई है। वहीं, देश में संक्रमण से ठीक होने की दर 98.81 प्रतिशत, जबकि मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है। वेबसाइट के अनुसार, भारत में अब तक कोविड-19 रोधी टीकों की 220.67 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें