Last Updated: September 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

PM MODI के आगमन को लेकर बस्तर में मां दंतेश्वरी हवाई अड्डा पर सुरक्षा के पुख्ता इंजाम

May 6, 2024

PM MODI के आगमन को लेकर बस्तर में मां दंतेश्वरी हवाई अड्डा पर सुरक्षा के पुख्ता इंजाम

जगदलपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनाव प्रचार के लिए सोमवार को बस्तर पहुंचे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मोदी ओडिशा के नबरंगपुर में चुनावी सभा को संबोधित करने के बाद बस्तर के माँ दंतेश्वरी हवाई अड्डा पहुंचे। मोदी 28 दिन के बाद मां दंतेश्वरी हवाई अड्डा पहुंच रहे हैं, जिसको लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार मोदी सिर्फ हेलिकॉप्टर बदलने के लिए ही मां दंतेश्वरी हवाई अड्डा पर उतरेंगे। यहां से वह आंध्रप्रदेश के लिए रवाना हो जाएंगे। प्रधानमंत्री के आगमन के मद्देनजर हवाई अड्डा के के अंदर से लेकर बाहर तक जवानों को तैनात किया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें