Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

आज मेट्रो से जुड़े विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री

March 5, 2024

आज मेट्रो से जुड़े विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव आज भोपाल मेट्रो से जुड़े कई विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। आधिकारिक जानकारी के अनुसार डा. यादव सुबह प्रदेश के नवनियुक्त उप जिलाधिकारी और उप पुलिस अधीक्षकों के इंडक्शन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद वे मंत्रलाय में सिंहस्थ के कार्यों की समीक्षा बैठक और शासकीय मंदिरों के प्रबंधन में होने वाली कठिनाईयों के संबंध में बैठक करेंगे।

दोपहर को वे राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में स्वच्छ सर्वेक्षण – 2023 राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में मौजूद रहेंगे। यहां से वे मप्र मेट्रो रेल परियोजना के अंतर्गत रिमोट द्वारा कई परियोजनाओं का भूमिपूजन करेंगे। साथ ही शासकीय सेवा में चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्रों का वितरण करेंगे। शाम को वे नर्मदा नियंत्रण मण्डल एवं वृहद परियोजना नियंत्रण मण्डल की बैठक में शामिल होंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें