Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

23 राज्यों में बारिश और तेज आंधी का अलर्ट, उमस और भीषण गर्मी से मिलेगी राहत

July 1, 2026

23 राज्यों में बारिश और तेज आंधी का अलर्ट, उमस और भीषण गर्मी से मिलेगी राहत

Today weather 1 July 2026: देशभर में मानसून अब तेजी से आगे की ओर बढ़ रहा है। जुलाई के पहले सप्ताह के साथ मौसम पूरी तरह करवट ले सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले चार से पांच दिनों के दौरान देश के अधिकांश हिस्सों में बारिश का अनुमान जताया है। कई राज्यों में भारी वर्षा, गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है।

मौसम विभाग के अनुसार देश के 23 राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। कुछ क्षेत्रों में हवा की रफ्तार 75 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

कई राज्यों तक पहुंचा मानसून
आईएमडी के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार के शेष हिस्सों और उत्तर प्रदेश के कई जिलों तक पहुंच चुका है। अगले दो से तीन दिनों के दौरान इसके दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के बड़े हिस्सों में आगे बढ़ने की उम्मीद है।

दिल्ली-NCR में गर्मी से राहत
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में जुलाई की शुरुआत के साथ मौसम सुहावना होने की संभावना है। यहां तेज बारिश, गरज-चमक और 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। राजधानी का अधिकतम तापमान लगभग 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

ये भी पढ़ें- 183.50 रुपये सस्ता हुए LPG सिलेंडर, इन लोगों को मिलेगी राहत

 

उत्तर प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट
उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय होने जा रहा है। आगरा, मथुरा, कानपुर, झांसी, बांदा, गोंडा, बहराइच, सिद्धार्थनगर, गोरखपुर, वाराणसी, प्रयागराज, मिर्जापुर, बलिया, आजमगढ़, मऊ और चंदौली समेत कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इन इलाकों में 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और बिजली गिरने की आशंका भी बनी हुई है।

बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में भी बढ़ेगा बारिश का असर
बिहार के पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार, भागलपुर, खगड़िया और अररिया में भारी बारिश का पूर्वानुमान है। यहां 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

झारखंड के साहेबगंज, पाकुड़, रांची, खूंटी, देवघर, धनबाद, जमशेदपुर, गुमला, लातेहार, रामगढ़, गढ़वा, पश्चिम सिंहभूम और पूर्वी सिंहभूम में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। वहीं उत्तर बंगाल की खाड़ी में बनने वाला निम्न दबाव क्षेत्र पश्चिम बंगाल के पुरुलिया, बांकुड़ा, नादिया, मुर्शिदाबाद, पश्चिम मेदिनीपुर, पूर्व बर्धमान, उत्तर 24 परगना और झाड़ग्राम में भारी वर्षा का हो सकती है।

राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर-पश्चिम भारत में बदलेगा मौसम
राजस्थान में लंबे इंतजार के बाद मानसून सक्रिय होता दिखाई दे रहा है। जयपुर, टोंक, सवाई माधोपुर, कोटा, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, प्रतापगढ़, उदयपुर, अजमेर, सीकर और नागौर में भारी बारिश की संभावना है।

मध्य प्रदेश के बालाघाट, डिंडोरी, मंडला, अनूपपुर, विदिशा, खंडवा, नर्मदापुरम, खरगोन, छतरपुर और शिवपुरी में भी तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। लगातार बारिश के कारण कुछ इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बनने की आशंका जताई गई है।

पंजाब-हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ का असर
2 जुलाई से सक्रिय होने वाले पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पंजाब और हरियाणा में मौसम बदल जाएगा। पंजाब के अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, पटियाला, गुरदासपुर, फरीदकोट और संगरूर में भारी बारिश की संभावना है। वहीं हरियाणा के अंबाला, करनाल, कुरुक्षेत्र, पंचकूला, यमुनानगर, हिसार और रोहतक में भी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट जारी किया गया है।

ये भी पढ़ें- सिंह राशि वालों को धन प्राप्ति तो धनु राशि वालों को करना पड़ेगा मानसिक अशांति का सामना, पढ़ें आज का राशिफल

 

पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन और अचानक बाढ़ का खतरा
उत्तराखंड के बागेश्वर, पिथौरागढ़, नैनीताल, चमोली, अल्मोड़ा, रुद्रप्रयाग, पौड़ी गढ़वाल, चंपावत और उधम सिंह नगर में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

हिमाचल प्रदेश के चंबा, कांगड़ा, मंडी, शिमला, सिरमौर, हमीरपुर, सोलन, बिलासपुर और कुल्लू में भी बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है।

वहीं जम्मू-कश्मीर के पुलवामा, रामबन, जम्मू, पूंछ, कुलगाम, उधमपुर, कठुआ, डोडा, अनंतनाग, गांदरबल और कुपवाड़ा में भी बारिश और तेज हवाओं के साथ भूस्खलन तथा अचानक बाढ़ का खतरा बना रह सकता है।

दक्षिण भारत में भी जारी रहेगा बारिश का दौर
दक्षिण भारत में महाराष्ट्र से उत्तर केरल तक सक्रिय ऑफ-शोर ट्रफ के कारण तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के कई हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश होने का अनुमान है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें