Last Updated: September 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

दिल्ली-यूपी समेत इन राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, जानें राजस्थान को कब मिलेगी गर्मी से राहत

May 11, 2026

दिल्ली-यूपी समेत इन राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, जानें राजस्थान को कब मिलेगी गर्मी से राहत

Today weather 11 May 2026: गर्मी से जूझ रहे उत्तर भारत के लोगों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। IMD के अनुसार 11 मई को दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश समेत कई राज्यों में मौसम बदल सकता है। इस दौरान तेज आंधी, गरज-चमक और बारिश की संभावना जताई गई है, जिससे तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है।

दिल्ली-NCR में शाम तक बदल सकता है मौसम
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज दिनभर बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है। मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि शाम और रात के समय तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। कई इलाकों में तेज हवा चलने की संभावना है। इससे गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।

उत्तर प्रदेश में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना
उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में आज मौसम अचानक करवट ले सकता है। खासकर पूर्वी यूपी में बादल छाने और तेज बारिश होने के संकेत हैं। लखनऊ, कानपुर, मेरठ, बरेली, प्रयागराज और वाराणसी समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। कुछ इलाकों में तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

ये भी पढ़ें- मेष राशि वालों को धन लाभ, तो धनु राशि वालों को नाकामयाबी का भय, जानें अन्य राशियों का हाल

 

बिहार में बिजली गिरने का खतरा
राज्य के कई जिलों में बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। पटना, गया, सारण, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा, समस्तीपुर, सीतामढ़ी, पूर्णिया, सहरसा, अररिया, किशनगंज और कटिहार में तेज बारिश हो सकती है।

राजस्थान में कल से बदलेगा मौसम
राजस्थान में आज गर्मी और लू का असर जारी रह सकता है। लेकिन कल 12 मई से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। जयपुर, अलवर, अजमेर, भरतपुर, श्रीगंगानगर, सीकर, बीकानेर और हनुमानगढ़ में तेज आंधी और बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार इन इलाकों में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी का अनुमान
उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में भी मौसम बदलने वाला है। नैनीताल, बागेश्वर, अल्मोड़ा, रुद्रप्रयाग, पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़ और चमोली में बारिश की संभावना है। कुछ ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी भी हो सकती है। मौसम विभाग ने इन इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

हिमाचल प्रदेश में शिमला, कुल्लू, कांगड़ा, मंडी, सिरमौर और ऊना में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

ये भी पढ़ें- हुक्मनामा श्री हरमंदिर साहिब जी 11 मई 2026

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने बढ़ाई चिंता
जम्मू-कश्मीर में बीती रात से ही मौसम खराब बना हुआ है। माता वैष्णो देवी क्षेत्र में तेज तूफानी हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग ने 11 और 12 मई के लिए श्रीनगर, अनंतनाग, जम्मू, पुलवामा, उधमपुर, कुलगाम, बारामूला और पुंछ में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

पंजाब में भी तेज बारिश का अलर्ट
पंजाब के कई जिलों में आज तेज बारिश और आंधी की संभावना जताई गई है। अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, पठानकोट, गुरदासपुर, कपूरथला, मोगा, बटाला और रूपनगर में भारी बारिश हो सकती है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें