Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

Today Weather Report: होली से पहले बदला मौसम का मिजाज, मार्च में तेज गर्मी और लू के बढ़े आसार

March 2, 2026

Today Weather Report: होली से पहले बदला मौसम का मिजाज, मार्च में तेज गर्मी और लू के बढ़े आसार

Today Weather Report: देशभर में होली की तैयारियों के बीच मौसम ने अचानक करवट ले ली है। राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में मार्च की शुरुआत के साथ ही तापमान में तेज़ बढ़ोतरी दर्ज की गई है। दिल्ली-एनसीआर में पारा 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है, जिससे दिन में गर्मी का असर साफ महसूस किया जा रहा है। IMD के अनुसार इस वर्ष मार्च का महीना सामान्य से अधिक गर्म रह सकता है। फरवरी में भी ठंड अपेक्षाकृत कम रही, जिससे संकेत मिल रहे हैं कि इस बार गर्मी जल्दी दस्तक दे रही है और तीव्र रहने की संभावना है।

मई तक लू चलने की आशंका
आईएमडी के मासिक पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तर और मध्य भारत में तापमान लगातार बढ़ेगा। पश्चिमी राजस्थान, गुजरात, हरियाणा, पंजाब, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, उत्तरी कर्नाटक और उत्तरी तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में सामान्य से अधिक लू के दिन दर्ज हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें- T20 World Cup 2026: सेमीफाइनल में किस टीम से होगा इंडिया का मुकाबला, कब खेला जाएगा मैच

 

विशेषज्ञों का कहना है कि उत्तर-पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान सामान्य से 4 से 7 डिग्री तक ऊपर जा सकता है। इससे दिन के साथ-साथ रातें भी गर्म महसूस होंगी। हालांकि पूर्वोत्तर भारत, दक्षिण भारत और पहाड़ी क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बारिश, गरज और तेज हवाओं की संभावना बनी हुई है। कुछ इलाकों में उमस बढ़ने के भी संकेत हैं। 4 मार्च की रात से एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, जिसका असर पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में देखने को मिलेगा।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली में अगले सात दिनों तक बारिश की संभावना नहीं है और मौसम शुष्क बना रहेगा। न्यूनतम तापमान में फिलहाल बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद 2 से 3 डिग्री की वृद्धि हो सकती है। दिन के समय 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। 3 मार्च को हवा की गति 35 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है, जिससे अस्थायी राहत मिल सकती है।

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश के मैदानी इलाकों में अगले पांच दिनों में तापमान 2 से 5 डिग्री तक बढ़ सकता है। दिन में तेज धूप और गर्मी का असर अधिक रहेगा। वहीं उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में फिलहाल मौसम साफ है, लेकिन 4 मार्च के बाद ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है। मैदानी क्षेत्रों में शुष्क मौसम और तेज हवाएं चलेंगी।

ये भी पढ़ें- US Iran war: ‘एक झटके में 48 ईरानी लीडर किए खत्म, शेड्यूल से आगे चल रहा है ऑपरेशन’, ट्रंप का बड़ा दावा

 

इसी तरह हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में 4 से 7 मार्च के बीच हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी और निचले इलाकों में ठंडी हवाएं चल सकती हैं।

पश्चिमी तटीय इलाकों में उमस
कोंकण-गोवा और गुजरात के कुछ हिस्सों में 4 से 7 मार्च के बीच गर्म और उमस भरा मौसम बना रह सकता है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले महीनों में गर्मी और अधिक तीखी हो सकती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें