वाराणसी: शीतकालीन छुट्टियों के चलते काशी विश्वनाथ मंदिर में भक्तों की संख्या में इजाफा देखा जा रहा है। नववर्ष से पहले श्रद्धालु दूर-दूर से दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने प्रोटोकॉल दर्शन पर रोक लगा दी है। अब भक्त केवल बैरिकेड? से बाबा विश्वनाथ की झांकी दर्शन कर पाएंगे। स्पर्श दर्शन भी शीतकालीन भीड़ को देखते हुए बंद किया गया है।
मंदिर प्रशासन ने भक्तों से सहयोग और धक्का-मुक्की से बचने की अपील की है। वीआईपी दर्शन पर भी रोक है। साल के आखिरी दिन और नए साल के पहले दिन करीब 6 लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। सुरक्षा के लिए परिसर में चेकिंग पॉइंट और फुटफॉल काउंटर्स लगाए गए हैं, और सुरक्षाकर्मी हर जगह तैनात हैं।
मेष: दिन शुभ रहेगा...