Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

Haryana News : युवक के पैर से गुजरा ट्रैक्टर, काटनी पड़ी टांग

May 2, 2026

Haryana News : युवक के पैर से गुजरा ट्रैक्टर, काटनी पड़ी टांग

कैथल। एक चालक ने ढांड में सड़क पर बैठे एक युवक के पैर से ट्रैक्टर को गुजार दिया। ट्रैक्टर का पहिया युवक की टांग के ऊपर से निकल गया। उसे इलाज के लिए पीजीआई रेफर कर दिया। यहां उसकी टांग काटनी पड़ी।

गेहूं बेचने आया था युवक

इस संबंध में युवक ने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बता दें कि ढांड थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव म्यौली निवासी जसविन्द्र ने बताया कि वह खेतीबाड़ी का काम करता है। कल वह अपना गेहूं बेचने के लिए अदानी साइलो ढांड गया था और बारी का इंतजार कर रहा था। वह सड़क किनारे अपनी ट्रॉली के पीछे कुछ दूरी पर बैठा था। करीब छह बजे एक ट्रैक्टर ट्रॉली चालक कैथल की तरफ से आया और अपने वाहन को उसके पीछे रोक दिया।

आगे पीछे कर रहा था ट्रैक्टर

थोड़ी देर बाद बिना किसी सहायक के अपने ट्रैक्टर ट्रॉली को आगे-पीछे करने लगा। उसकी ट्रैक्टर ट्रॉली का पहिया युवक की बाईं टांग को कुचलता हुआ निकल गया। आरोपी ने मौके पर ट्रैक्टर ट्रॉली को रोक लिया। मौके पर राहगीर भी एकत्रित हो गए। ट्रैक्टर चालक अपनी ट्रैक्टर ट्रॉली को लेकर भाग गया। राहगीरों ने उसे कैथल के एक निजी अस्पताल में पहुंचाया, जहां से उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। सड़क दुर्घटना में लगी चोट के कारण युवक की टांग को काटना पड़ा।

शिकायतकर्ता ने की चालक पर कार्रवाई की मांग

शिकायतकर्ता ने आरोपी ट्रैक्टर ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ढांड थाने के जांच अधिकारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि इस संबंध में पुलिस के पास शिकायत आई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। जल्द ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार किया जाएगा।

खबरें और भी हैं…

खबरें और भी हैं…

खबरें और भी हैं…

खबरें और भी हैं…

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें