Site icon Dainik Savera Times

पत्थरों का ढेर धसने से यमुना नदी में गिरी कार, दो ठेकेदारों की मौत

saharanpur tragic accident

saharanpur tragic accident

नेशनल डेस्क: सहारनपुर के सरसावा क्षेत्र में यमुना नदी किनारे एक दुखद हादसा हो गया, जिसमें कार के नदी में समा जाने के कारण दो ठेकेदारों की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।

हरियाणा सरकार द्वारा नदी के कटाव को रोकने के लिए पैचिंग कार्य करवाया जा रहा है। इसी दौरान ये हादसा हुआ। गुरुवार रात करीब 10 बजे सरसावा के अलीपुरा निवासी 65 वर्षीय कंवरपाल, हरियाणा निवासी 35 वर्षीय फैजान और एक अन्य ठेकेदार पत्थरों के ढेर पर कार में बैठे हुए थे।

इसी दौरान पत्थरों का ढेर अचानक धंस गया और कार यमुना नदी में जा गिरी। कड़ी मशक्कत के बाद तीनों को कार से बाहर निकाला गया और उन्हें मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने कंवरपाल और फैजान को मृत घोषित कर दिया और तीसरे का इलाज चल रहा है।

 

 

Exit mobile version