-
यमुनानगर: हरियाणा में कुरुक्षेत्र से सांसद नवीन जिंदल ने यमुना में प्रदूषण पर चिंता व्यक्त करते हुए अधिकारियों को यमुना की स्वच्छता से जुड़े सभी प्रोजेक्ट और सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) समय पर पूरा करने के निर्देश दिए हैं। जिंदल ने शुक्रवार देर शाम जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में कहा.