Last Updated: September 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

UP सिपाही भर्ती परीक्षा का दूसरा दिन, सुरक्षा के मद्देनजर पुख्ता इंतजाम, अभ्यर्थियों ने सरकार की व्यवस्था को सराहा

June 9, 2026

UP सिपाही भर्ती परीक्षा का दूसरा दिन, सुरक्षा के मद्देनजर पुख्ता इंतजाम, अभ्यर्थियों ने सरकार की व्यवस्था को सराहा

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश पुलिस रिक्रूटमेंट एवं प्रमोशन बोर्ड की ओर से पूरे उत्तर प्रदेश में कॉन्स्टेबल के 32,679 पदों के लिए दूसरे दिन, 9  जून को लिखित परीक्षा आयोजित की जा रही है। परीक्षा निष्पक्ष और सुचारू रूप से संपन्न होने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सीसीटीवी के माध्यम से निगरानी की जा रही है। प्रयागराज में कड़ी सुरक्षा के बीच दो पालियों में परीक्षा कराई जा रही है। पुख्ता सुरक्षा के लिए सीसीटीवी, बायोमेट्रिक जांच और मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है।

प्रयागराज में परीक्षा देने आए एक अभ्यर्थी ने कहा कि हम उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने आए हैं। आज परीक्षा का दूसरा दिन है, और हम अपने परीक्षा केंद्र पर खड़े हैं। यहां की व्यवस्थाओं को देखकर हमें लगता है कि सुरक्षा बहुत अच्छी और सुव्यवस्थित है। एक दूसरे अभ्यर्थी ने कहा कि सुरक्षा की काफी अच्छी व्यवस्था की गई है। सरकार ने नकल माफियाओं को रोकने के लिए पूरी तरह से व्यवस्था की है। एक और अभ्यर्थी ने कहा कि बहुत अच्छी व्यवस्था की गई है। पुलिसकर्मियों की मौजूदगी है।

एक और अभ्यर्थी ने कहा कि पेपर नकल विहीन हो जाए तो अच्छा है। कॉन्स्टेबल की भर्ती के लिए दूसरे दिन मंगलवार को लखनऊ में परीक्षा देने आए एक अभ्यर्थी ने कहा कि बीते 8 वर्षों से तैयारी कर रहा हूं। हमारी तैयारी अच्छी है। लखनऊ में परीक्षा देने आईं ममता ने आईएएनएस से कहा कि कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा देने आई हूं। परीक्षा देने बस से आई हूं, रास्ते में कोई परेशानी नहीं हुई।

मथुरा से परीक्षा देने आए शनि कुमार ने कहा कि पहली बार परीक्षा दे रहा हूं। पेपर लीक होने का कोई डर नहीं है। यहां काफी अच्छी व्यवस्था की गई है। लखनऊ में परीक्षा देने आईं रायबरेली की नरगिस ने कहा कि पहली बार परीक्षा देने आई हूं। पेपर लीक का कोई डर नहीं है। सरकार की ओर से अच्छी व्यवस्था की गई है। परीक्षा देने आईं निशा यादव ने कहा कि बीते पांच वर्ष से तैयारी कर रही हूं। सरकार ने अच्छी व्यवस्था की है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें