Last Updated: October 18, 2026

Dainik Savera Times Logo

उत्तराखंड में पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, कितने चरणों में वोटिंग; कब काउंटिंग? जानें सब कुछ

June 21, 2025

उत्तराखंड में पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, कितने चरणों में वोटिंग; कब काउंटिंग? जानें सब कुछ

उत्तराखंड डेस्क : उत्तराखंड में पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने पंचायत चुनावों का पूरा शेड्यूल जारी किया है। चरणों में पंचायत चुनाव संपन्न होंगे। ग्राम प्रधान (सरपंच), ग्राम पंचायत सदस्य (पंच), क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्यों के लिए वोटिंग होगी। इस बार 74499 ग्राम प्रधानों, 55600 ग्राम पंचायत सदस्यों, 2974 क्षेत्र पंचायत सदस्यों और 358 जिला पंचायत सदस्यों का चुनाव होगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से इस बाबत 23 जून को अधिसूचना जारी की जाएगी। इसके बाद 25 से 28 जून के बीच नामांकन प्रक्रिया चलेगी। 2 जुलाई तक उम्मीदवार अपना नामांकन वापस ले सकेंगे। 3 जुलाई को बचे कैंडिडेट्स को सिंबल अलॉट किए जाएंगे। दूसरे चरण के लिए 8 जुलाई को सिंबल अलॉट होंगे। इसके बाद पहले चरण के लिए 10 जुलाई और दूसरे चरण के लिए 15 जुलाई को वोटिंग होगी। दोनों चरणों की काउंटिंग 18 जुलाई को की जाएगी।

आचार संहिता लागू

राज्य निर्वाचन आयुक्त ने बताया कि पंचायत चुनाव की तैयारियों को युद्धस्तर पर अंजाम दिया जा रहा है। प्रशासन निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसको लेकर प्रदेश में आचार संहिता लागू कर दी गई है। वहीं, अधिकारियों को भी सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। चुनाव प्रक्रिया को किसी तरह बाधित नहीं होने दिया जाएगा।

ग्रामीण इलाकों में गर्माई राजनीति

बता दें कि चुनाव आयोग की घोषणा के बाद अब ग्रामीण इलाकों में राजनीति गर्मा गई है। चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों से प्रशासन ने अपील की है कि वे निर्धारित तिथियों और नियमों का पालन करें। निर्वाचन आयोग ने निगरानी तंत्र का गठन किया है, ताकि चुनाव में पारदर्शिता बनी रहे। इसके साथ ही ग्रामीण इलाकों में राजनीति गर्मा गई है।

मीटिंगों का दौर शुरू

चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों ने वोटर्स के साथ मीटिंग्स का दौर शुरू कर दिया है। प्रत्याशी अपने चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। पंचायत स्तर पर सत्ता की चाबी हासिल करने के लिए समर्थकों के साथ रणनीति बनाई जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें