Vinesh Phogat Pregnancy News : हरियाणा की मशहूर पहलवान और जुलाना से कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट मां बन गई हैं। उन्होंने मंगलवार सुबह दिल्ली के एक निजी अस्पताल में बेटे को जन्म दिया। विनेश फोगाट को सोमवार शाम को ही अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। विनेश के ससुर राजपाल राठी ने बताया कि डिलीवरी ऑपरेशन के जरिये हुई है।
ऑपरेशन से हुई डिलीवरी
विनेश फोगाट के ससुर राजपाल राठी ने मीडिया को जानकारी दी कि डिलीवरी ऑपरेशन (सी-सेक्शन) से की गई। उन्होंने बताया कि “विनेश की बॉडी बहुत फिट है और मसल्स (मांसपेशियां) टाइट हैं। साथ ही बच्चे का वजन भी ज्यादा नहीं बढ़ पा रहा था। इसलिए डॉक्टरों ने ऑपरेशन से डिलीवरी करने का फैसला किया।” खुशखबरी यह है कि मां और बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं।
मार्च में दी थी प्रेग्नेंसी की जानकारी
6 मार्च 2025 को विनेश फोगाट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर प्रेग्नेंसी की खबर शेयर की थी। उन्होंने अपने पति सोमबीर राठी के साथ एक प्यारी सी फोटो पोस्ट की और लिखा –“Our love story continues with a new chapter…” इसके साथ उन्होंने एक छोटे बेबी के पैर के निशान और हार्ट इमोजी भी लगाई थी।

विनेश फोगाट कौन हैं?
परिवार में खुशी का माहौल
बेटे के जन्म के बाद पूरे परिवार में खुशी का माहौल है। फोगाट परिवार देशभर में बेटियों की कामयाबी का उदाहरण बन चुका है, और अब विनेश के नए जीवन अध्याय की भी लोगों ने खूब बधाई दी है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...