Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रैक्टर और ई-रिक्शा की जोरदार टक्कर, 6 महिलाओं ने मौके पर तोड़ा दम

June 17, 2026

दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रैक्टर और ई-रिक्शा की जोरदार टक्कर, 6 महिलाओं ने मौके पर तोड़ा दम

नेशनल डेस्क: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर और ई-रिक्शा की जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें ई-रिक्शा में सवार छह महिलाओं की मौके पर ही जान चली गई। इस हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार, पीड़ित परिवार में शादी की तैयारियां चल रही थी। परिवार की सभी महिलाएं ई-रिक्शा में सवार होकर ‘भात’ की पवित्र रस्म निभाने की जा रही थीं। उनका ई-रिक्शा जैसे ही कछला गंगा घाट के पास पहुंचा, तभी सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। इस टक्कर में ई-रिक्शा के परखच्चे उड़ गए।

इस दर्दनाक हादसे में छह महिलाओं की मौत हो गई और तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आस-पास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सभी घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें