Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

Vivo V70 FE: लॉन्च से पहले फीचर्स और कलर ऑप्शन लीक, जानें क्या हो सकता है खास

February 24, 2026

Vivo V70 FE: लॉन्च से पहले फीचर्स और कलर ऑप्शन लीक, जानें क्या हो सकता है खास

Vivo V70 FE Smartphone Leaks: चीनी स्मार्टफोन कंपनी Vivo की V70 सीरीज को हाल ही में भारत में पेश किया गया था। अब खबरें हैं कि इस लाइनअप में जल्द ही एक नया मॉडल जुड़ सकता है। लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी Vivo V70 FE को इसी महीने के अंत तक लॉन्च कर सकती है। लॉन्च से पहले इसके स्पेसिफिकेशन्स, रंग विकल्प और अन्य फीचर्स ऑनलाइन सामने आ गए हैं।

संभावित कलर और वेरिएंट

टेक लीक के अनुसार यह फोन म्यूज पर्पल, ओशन ब्लू और टाइटेनियम सिल्वर रंगों में आ सकता है। स्टोरेज विकल्प 8GB+256GB, 12GB+256GB और 12GB+512GB हो सकते हैं। डिवाइस के एंड्रॉयड 16 आधारित OriginOS 6 पर चलने की संभावना है और कंपनी लंबे समय तक सॉफ्टवेयर अपडेट दे सकती है। संभावित लॉन्च डेट 28 फरवरी बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें :

डिस्प्ले और परफॉर्मेंस

फोन में 6.83 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा। प्रोसेसर के तौर पर 4nm आधारित MediaTek Dimensity 7360 Turbo चिपसेट दिए जाने की चर्चा है। डिवाइस में IP68+IP69 रेटिंग और डुअल स्टीरियो स्पीकर भी हो सकते हैं।

बैटरी और कैमरा

लीक जानकारी के मुताबिक, इसमें 7000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है, जो 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। कैमरा सेटअप में OIS के साथ 200MP का मुख्य सेंसर और 8MP अल्ट्रावाइड लेंस शामिल हो सकता है। वहीं, सेल्फी के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। फोन के रेंडर्स में फ्लैट रियर पैनल, पतले बेजल और साइड में पावर बटन दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, कंपनी की ओर से आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

ये भी देखें :

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें