Weather Update 9 Oct 2026: देशभर में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने के संकेत मिल रहे हैं। कहीं सुबह और शाम के समय हल्की ठंड महसूस होने लगी है, तो कहीं बारिश और तेज हवाओं के कारण तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। मौसम के इस बदलाव के बीच 9 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश समेत कई राज्यों में बारिश और गरज-चमक की संभावना जताई गई है। वहीं, दिल्ली-एनसीआर और राजस्थान में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने का अनुमान है।
दिल्ली-NCR में निकलेगी धूप
दिल्ली-एनसीआर में 9 अक्टूबर को मौसम साफ रहने की संभावना है। सुबह के समय हल्की ठंडक महसूस हो सकती है, जबकि दिन चढ़ने के साथ धूप निकलने से तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। दोपहर के बाद आसमान में हल्के बादल दिखाई दे सकते हैं, लेकिन बारिश की संभावना नहीं जताई गई है।
उत्तर प्रदेश में आंधी-बारिश
उत्तर प्रदेश के दोनों हिस्सों, पूर्वी और पश्चिमी यूपी में 9 अक्टूबर को मौसम करवट ले सकता है। कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की आशंका है। बारिश और आंधी की चेतावनी वाले जिलों में गोरखपुर, रायबरेली, प्रयागराज, गाजीपुर, मेरठ, सुल्तानपुर, बस्ती, मिर्जापुर, कानपुर, सहारनपुर, रामपुर, सीतापुर, फतेहपुर, आगरा और गाजियाबाद शामिल हैं।
बिहार में बारिश का अनुमान
बिहार में भी मौसम का मिजाज बिगड़ सकता है। 9 अक्टूबर को कई जिलों में गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका के साथ बारिश का पूर्वानुमान है। मौसम अलर्ट के दायरे में लखीसराय, गया, पूर्णिया, बक्सर, भागलपुर, सहरसा, दरभंगा, मुंगेर, रोहतास, जहानाबाद, बेगूसराय, शेखपुरा और मधुबनी जैसे जिले शामिल हैं।
उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश मौसम खराब
उत्तराखंड में कई स्थानों पर आंधी, बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है। ऋषिकेश, चमोली, टिहरी गढ़वाल, नैनीताल, पिथौरागढ़, हरिद्वार और चंपावत में मौसम खराब हो सकता है।
ये भी पढ़ें- Hukamnama 9 Oct 2026: हुक्मनामा श्री हरमंदिर साहिब जी
वहीं हिमाचल प्रदेश में भी बारिश का अलर्ट है। मंडी, सोलन, कांगड़ा, बिलासपुर और धर्मशाला में भारी बारिश की आशंका जताई गई है। बारिश के चलते तापमान में गिरावट आ सकती है और ठंडक बढ़ सकती है।
9 और 10 अक्टूबर को इन राज्यों में बारिश की संभावना
मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, 9 और 10 अक्टूबर को देश के कई हिस्सों में बारिश और गरज-चमक का असर देखने को मिल सकता है। संभावित अलर्ट वाले राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की सूची इस प्रकार है:
उत्तर भारत: जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और उत्तर प्रदेश।
मध्य एवं पूर्वी भारत: पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा।
पूर्वोत्तर भारत: अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा।
दक्षिण भारत: आंध्र प्रदेश और केरल।
मेष: दिन शुभ रहेगा...