Site icon Dainik Savera Times

चंडीगढ़ में मानसून कब करेगा एंट्री, कब होगी झमाझम, जानें अपडेट

when-monsoon-enter-chandigarh-when-panchkula-heavily-rain

when-monsoon-enter-chandigarh-when-panchkula-heavily-rain

चंडीगढ़। मोहाली, चंडीगढ़ और पंचकूला में मौसम फिलहाल सुहावना है। एक दो दिन पहले मौसम ने ही हाल बेहाल किया हुआ था। ऐसे में लोग चंडीगढ़ में मानसून के पहुंचने का इंतजार कर रहे थे।

बार-बार बदल रहा मौसम

चंडीगढ़ में मौसम पिछले कुछ दिनों से बदला हुआ है। आज चंडीगढ़ समेत कुछ जिलों में बारिश है। साथ ही आंधी-बारिश का अलर्ट भी है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग चंडीगढ़ के अनुसार, 20 से 25 जून के बीच पंजाब और चंडीगढ़ के बीच मानसून प्रवेश कर सकता है। इस साल मानसूनी बारिश सामान्य से 8 से 10 फीसदी तक कम रहने की संभावना है। लोगों को मानसून आने के बाद गर्मी से राहत मिलेगी चंडीगढ़ के पास स्थित पंचकूला और मोहाली में भी मौसम पूरी तरह बदला हुआ है।

10 और 11 जून को भी होगी बारिश

मौसम विभाग ने आज बारिश और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। वहीं, 10 और 11 जून को भी बारिश और आंधी की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। आज यहां अधिकतम तापमान 38 डिग्री तक रहने सी संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 21 डिग्री तक रह सकता है। लोगों को बहुत ज्यादा गर्मी नहीं लगेगी। देश के कई हिस्सों में मानसून की रफ्तार बढ़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार 5 जून तक दक्षिण-पश्चिम मानसून दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत के कई क्षेत्रों में पहुंच चुका है।

आज भी सुहावना है मौसम

अगले कुछ दिनों में इसके गोवा, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु और पूर्वोत्तर के अन्य इलाकों में आगे बढ़ने की संभावना है। चंडीगढ़ में आज मौसम सुहावना बना रहेगा। साथ ही आज से तापमान में बढ़ोतरी होगी। वहीं 10 और 11 जून से दोबारा बारिश और आंधी की संभावना है। ऐसे में लोगों को दोबारा बारिश का सामना करना पड़ सकता है।

बारिश के मौसम में बरतें ये सावधानियां

बारिश जहां गर्मी से राहत देती है, वहीं कई तरह की बीमारियों और दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ा देती है। ऐसे में कुछ जरूरी सावधानियां अपनाना बेहद आवश्यक है।

थोड़ी सी सावधानी बरसात के मौसम को सुरक्षित और आनंददायक बना सकती है।

Also Read :

Exit mobile version