Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

जंतर-मंतर : अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही

July 18, 2026

जंतर-मंतर : अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही

Woman throws ink on Abhijeet Dipak : नई दिल्ली। दिल्ली के जंतर-मंतर पर उस समय हंगामा मच गया, जब प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके पर एक महिला ने स्याही जैसी कोई वस्तु फेंक दी।

स्याही कांड से बवाल : महिला हिरासत में

घटना के बाद समर्थकों में भारी आक्रोश फैल गया और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए महिला को हिरासत में ले लिया और घटना के पीछे की वजह जानने के लिए उससे पूछताछ शुरू कर दी। स्याही फेंके जाने के बाद CJP समर्थक आक्रोशित होकर मंच की तरफ दौड़ पड़े, जिससे कुछ देर के लिए कार्यक्रम बाधित रहा। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि उसने इस घटना को क्यों अंजाम दिया। घटना से पहले अनशन के 21वें दिन अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद दिल्ली पुलिस उन्हें प्रदर्शन स्थल से उठाकर सफदरजंग अस्पताल ले गई।

28 जून से बैठे हैं जंतर-मंतर

NEET में हुई कथित अनियमितताओं और इसके चलते कुछ छात्रों की मौत के विरोध में वांगचुक बीते 28 जून से CJP के समर्थन में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे हैं। पुलिस का कहना है कि चिकित्सकीय सलाह और दिल्ली हाई कोर्ट के निर्देशों का पालन करते हुए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। CJP प्रमुख अभिजीत दीपके ने दिल्ली पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया। दीपके का दावा है कि जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों के खिलाफ की गई कार्रवाई के दौरान दिल्ली पुलिस ने उनके साथ न सिर्फ मारपीट की, बल्कि उन्हें हिरासत में भी ले लिया। फिलहाल मामले में पुलिस जांच जारी है और विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा की जा रही है।

Also Read 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें