Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

बिहार सरकार में मंत्रालयों का बंटवारा, CM सम्राट चौधरी ने अपने पास रखे 29 अहम विभाग

April 15, 2026

बिहार सरकार में मंत्रालयों का बंटवारा, CM सम्राट चौधरी ने अपने पास रखे 29 अहम विभाग

नेशनल डेस्क: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अगुवाई में बिहार में नई सरकार का गठन हो गया है। अब मंत्रियों के बीच विभागों का भी बंटवारा कर दिया गया है। सीएम सम्राट चौधरी ने अपने पास कई अहम विभाग रखे हैं, जिससे प्रशासनिक मजबूती के संकेत मिलते हैं।

यह भी पढ़ें- 
‘INDIA ब्लॉक मिलकर तय करेगा अपना रुख’, परिसीमन को लेकर बोले CM उमर अब्दुल्ला
‘NDA के 21 साल के शासन के बाद भी बिहार काफी पीछे’, सम्राट चौधरी के CM बनने पर तेजस्वी का हमला
‘एक बार राम को मौका दें’, बंगाल चुनाव से पहले सुवेंदु अधिकारी की अपील; TMC पर साधा निशाना

CM सम्राट चौधरी ने 29 विभाग रखे

सीएम सम्राट चौधरी ने अपने पास सामान्य प्रशासन, गृह, मंत्रिमंडल सचिवालय, निगरानी और निर्वाचन समेत कुल 29 विभाग रखे हैं। इसके साथ ही डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी को जल संसाधन, संसदीय कार्य, सूचना एवं जनसंपर्क, भवन निर्माण, अल्पसंख्यक कल्याण समेत 10 विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही डिप्टी सीएम बिजेन्द्र प्रसाद यादव ऊर्जा, योजना एवं विकास, मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन समेत कुल 8 विभागों की जिम्मेदारी संभालेंगे।

मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग की लिस्ट जारी 

मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग की तरफ से जारी की गई सूची के अनुसार, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पास सामान्य प्रशासन, गृह, मंत्रिमंडल सचिवालय, निगरानी, निर्वाचन, राजस्व एवं भूमि सुधार, खान एवं भू-तत्व, नगर विकास एवं आवास, स्वास्थ्य, विधि, उद्योग, पथ निर्माण, कृषि, लघु जल संसाधन, श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण, युवा, रोजगार एवं कौशल विकास, पर्यटन, कला एवं संस्कृति, डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन, आपदा प्रबंधन, पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण, सूचना प्रावैधिकी, खेल, सहकारिता, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन, गन्ना उद्योग, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण और पंचायती राज विभाग हैं।

डिप्टी सीएम को कौन से विभाग मिले?

इसके अलावा डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी के पास जल संसाधन, संसदीय कार्य, सूचना एवं जन-सम्पर्क, भवन निर्माण, अल्पसंख्यक कल्याण, शिक्षा, विज्ञान प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा, ग्रामीण विकास, परिवहन और उच्च शिक्षा हैं। वहीं, डिप्टी सीएम बिजेन्द्र प्रसाद यादव के पास ऊर्जा, योजना एवं विकास, मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन, वित्त, वाणिज्य-कर, समाज कल्याण, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण और ग्रामीण कार्य विभाग हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें