Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

कांग्रेस ने लोकसभा के उपचुनाव के लिए औपचारिक सूची की जारी, प्रियंका गांधी वायनाड से होगी पार्टी की उम्मीदवार

October 15, 2024

कांग्रेस ने लोकसभा के उपचुनाव के लिए औपचारिक सूची की जारी, प्रियंका गांधी वायनाड से होगी पार्टी की उम्मीदवार

कांग्रेस पार्टी ने केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए प्रियंका गांधी को उम्मीदवार घोषित कर दिया है. इसके साथ-साथ कांग्रेस पार्टी ने केरल की चेलक्करा विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए राम्या हरिदास और पलक्कड़ सीट के लिए राहुल ममकूटथि को उम्मीदवार घोषित किया है. वायनाड सीट पर उपचुनाव के लिए 13 नवंबर को वोटिंग होगी जबकि नतीजे 23 नवंबर को सामने आएंगे.

राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद वायनाड सीट पर अब उपचुनाव कराया जा रहा है. जिस समय राहुल गांधी ने वायनाड की सीट छोड़ी थी उसी समय में कांग्रेस ने साफ कर दिया था कि इस सीट पर उपचुनाव में प्रियंका गांधी उम्मीदवार होंगीं. यह पहला मौका है जब प्रियंका गांधी चुनाव मैदान में उतर रहीं हैं. अभी तक वो पार्टी से मिली जिम्मेदारियों को ही संभालती रही हैं, लेकिन अब उन्होंने चुनावी राजनीति में कदम रख दिया है.

Image

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें