Bihar Politics : पटना। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री और भाजपा के नेता नित्यानन्द राय ने राजद के नेता तेजस्वी यादव पर जोरदार निशाना साधा है। उन्होंने राजद अध्यक्ष लालू यादव के बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर के अपमान किए जाने को लेकर सवाल भी पूछा। राय ने सवाल किया कि जब तेजस्वी यादव कांग्रेस के साथ थे और कांग्रेस की गोद में थे, तो उन्होंने बाबासाहेब के लिए क्या किया? केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने मंगलवार को सोशल नेटवर्किंग मंच पर बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव को निशाने पर लेते हुए लिखा, ‘तेजस्वी यादव, आप मुद्दों की राजनीति नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार की राजनीति करते हैं, परिवारवाद की राजनीति करते हैं और जंगलराज की राजनीति करते हैं, जो आपकी पहचान है और इसी पहचान को बिहार के लोग भली-भांति जानते भी हैं, समझते भी हैं। 13 करोड़ बिहार की जनता आपके झांसे में आने वाली नहीं है, आपके हकीकत से पूरा बिहार वाकिफ है।‘
राष्ट्रीय जनता दल भीमराव अंबेडकर के नाम पर केवल सियासत करती है
राजद को निशाने पर लेते हुए कहा, ‘राष्ट्रीय जनता दल भीमराव अंबेडकर के नाम पर सियासत भी करती है और उनको अपमानित करने का काम भी करती है। किस तरह से बाबासाहेब की तस्वीर को लालू यादव के जन्मदिन के मौके पर उनके पैरों के पास रखकर अपमानित किया गया, उसे देश ने देखा है।‘ उन्होंने सवाल किया, ‘जब आप सत्ता में रहते हैं, तो बाबासाहेब याद नहीं आते और जब सत्ता से बाहर होते हैं, तो बाबासाहेब के नाम पर राजनीति करते हैं। मैं पूछना चाहता हूं कि आपने बाबासाहेब के सम्मान के लिए क्या किया है? जब आप कांग्रेस के साथ थे और कांग्रेस के गोद में थे, तो आपने बाबासाहेब के लिए क्या किया? इसका जवाब दीजिए?‘
वीडियो वायरल होने के बाद विवाद हुआ उत्पन्न
उल्लेखनीय है कि लालू यादव के 78वें जन्मदिन समारोह के दौरान एक वीडियो वायरल होने के बाद यह विवाद उत्पन्न हो गया। इस वीडियो में लालू यादव के पैर के पास भीमराव अंबेडकर की तस्वीर ले जाकर उनके समर्थक ने फोटो खिंचवाई। इसे लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को विरोध प्रदर्शन किया था और पटना में आयकर गोलंबर पर लालू यादव का पुतला फूंका था।
मेष: दिन शुभ रहेगा...