Site icon Dainik Savera Times

‘इस बार हमारी पार्टी 226 से ज्यादा सीटें जीतेगी’, एग्जिट पोल के बाद ममता बनर्जी की पहली प्रतिक्रिया

Counting being deliberately slowed down Mamata Banerjee

Counting being deliberately slowed down Mamata Banerjee

नेशनल डेस्क: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए मतदान पूरा हो चुका है और अब सभी को 4 मई को आने वाले नतीजों का इंतजार है। इस बार चुनाव दो चरणों में हुआ और लोगों ने बड़ी संख्या में वोट डाले। सभी प्रमुख पार्टियां तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी), बीजेपी और कांग्रेस अपनी-अपनी जीत का दावा कर रही हैं।

यह भी पढ़ें-
दिल्ली-NCR में बदला मौसम: तेज हवाओं के साथ हुई बारिश, सीलमपुर-यमुना विहार में गिरे ओले
ड्रेसिंग रूम में वेपिंग करना पड़ा भारी, BCCI ने रियान पराग पर लगाया मोटा जुर्माना
‘गोमांस साबित हुए बिना वाहन जब्त करना गलत’, इलाहाबाद HC ने यूपी सरकार पर 2 लाख का जुर्माना लगाया

पार्टी 226 से ज्यादा सीटें जीतेगी- ममता बनर्जी 

इसी बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो जारी कर जनता को संबोधित किया। उन्होंने सबसे पहले लोगों का धन्यवाद किया कि उन्होंने इतनी गर्मी और मुश्किल हालात के बावजूद मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। ममता बनर्जी ने अपने पार्टी कार्यकर्ताओं की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं ने “अपनी जान की परवाह किए बिना” चुनाव में मेहनत की और हर चुनौती का सामना किया। उन्होंने विश्वास जताया कि उनकी पार्टी इस बार 226 से ज्यादा सीटें जीतेगी।

केंद्र सरकार और केंद्रीय एजेंसियों पर गंभीर आरोप लगाए

उन्होंने चुनाव के दौरान केंद्र सरकार और केंद्रीय एजेंसियों पर गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना है कि बाहर के राज्यों के नेताओं और पूरी सरकारी मशीनरी का इस्तेमाल करके बंगाल के लोगों को प्रभावित करने की कोशिश की गई, लेकिन जनता ने वोट देकर इसका जवाब दे दिया। ममता बनर्जी ने एग्जिट पोल और कुछ मीडिया रिपोर्ट्स पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि एग्जिट पोल के जरिए माहौल खराब करने और लोगों का मनोबल गिराने की कोशिश की जाती है। उनके मुताबिक, ऐसा पहले भी 2016 और 2021 के चुनावों में देखा गया है।

मतगणना तक पूरी तरह सतर्क रहें कार्यकर्ता


उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं और उम्मीदवारों से अपील की कि मतगणना तक पूरी तरह सतर्क रहें। काउंटिंग सेंटर पर नजर रखें और किसी भी तरह की लापरवाही न करें। उन्होंने यह भी कहा कि जरूरत पड़ने पर वे खुद भी निगरानी के लिए आगे आएंगी। ईवीएम मशीनों को लेकर भी उन्होंने चिंता जताई। उनका कहना है कि मशीनों को स्टोर से काउंटिंग हॉल तक ले जाते समय खास ध्यान रखना जरूरी है, ताकि किसी तरह की गड़बड़ी न हो।

“मां, माटी और मानुष” के सिद्धांत पर ही सरकार बनाएगी TMC

अंत में, ममता बनर्जी ने अपने समर्थकों से शांति बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी के उकसावे में न आएं और संयम रखें। उन्होंने भरोसा जताया कि जनता का समर्थन उनके साथ है और उनकी पार्टी “मां, माटी और मानुष” के सिद्धांत पर ही सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि जनता का फैसला सबसे बड़ा होता है और उन्हें पूरा विश्वास है कि चुनाव के नतीजे उनके पक्ष में आएंगे।

Exit mobile version