संगरूर में प्रदर्शन करने जा रहे किसान नेताओं को पुलिस ने रास्ते में रोका, CM मान के घर को जाती सड़क पर पुलिस का पैहरा

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के गृह जिला संगरूर को पुलिस छाबनी में तब्दील कर दिया गया है। ब्लागर भाना सिद्धू की रिहाई को लेकर आज किसान संगठनों ने मुख्यमंत्री के संगरूर स्थित घर को घेरने और प्रदर्शन का एलान किया था। पुलिस ने किसान नेताओं को रास्ते में ही रोक दिया गया है। पुलिस.

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के गृह जिला संगरूर को पुलिस छाबनी में तब्दील कर दिया गया है। ब्लागर भाना सिद्धू की रिहाई को लेकर आज किसान संगठनों ने मुख्यमंत्री के संगरूर स्थित घर को घेरने और प्रदर्शन का एलान किया था। पुलिस ने किसान नेताओं को रास्ते में ही रोक दिया गया है।

पुलिस ने रुलदू सिंह मानसा को घर में ही हाउस अरेस्ट कर दिया गया है। उन्होंने अपने सोशलल मीडिया अकाउंट पर लाइव होकर कहा कि वह संगरूर के लिए रवाना ही होने जा रहे थे कि इतने में पुलिस उनके घर पर पहुंच गई। उन्हें वहीं पर रोक दिया गया है। इसी तरह से एक अन्य किसान नेता जसकरण सिंह को भी रास्ते में रोक दिया है।

किसान नेताओं को घेरे पुलिस

हाउस अरेस्ट की कार्रवाई से भड़के किसान संगठन

संगरूर मे प्रदर्शन करने जा रहे किसान नेताओं को रास्ते में रोक कर या फिर घरो में ही अल सुबह हाउस अरेस्ट कर दिए जाने से किसान संगठनों का गुस्सा भड़क उठा है। किसान संगठनों ने विरोध में पंजाब के सभी टोल प्लाजा को बंद करने की धमकी दे दी है। किसान नेताओं ने कहा कि सरकार गलत कामों के खिलाफ आवाज बुलंद करने वालों को झूठे केस बनाकर जेलों में बंद कर रही है।

मुख्यमंत्री के घर को जाने वाली सड़क पर पुलिस का पैहरा

किसान संगठनों के अलावा कुछ समाज सेवी संगठनों ने आज संगरूर में प्रदर्शन की काल दी थी। इसके साथ ही इन सब की मुख्यमंत्री का घर घेरने की योजना भी थी। लेकिन पुलिस ने अल सुबह ही सारे प्रबंध कर लिए लोगों को संगरूर पहुंचने से पहले ही रास्ते में रोक लिया है। संगरूर से मुख्यमंत्री के घर को जाती सड़क पर पुलिस का सख्त पैहरा बिठा दिया है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस लगा दी है और सारे अफसरों को मौके पर मौजूद हैं।

- विज्ञापन -

Latest News