Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमृतसर में 2026 से दौड़ेंगी 100 ई-बसें, PM की महत्वपूर्ण योजना को मिली हरी झंडी

November 20, 2025

अमृतसर में 2026 से दौड़ेंगी 100 ई-बसें, PM की महत्वपूर्ण योजना को मिली हरी झंडी

पंजाब डेस्क: अमृतसर में पब्लिक ट्रांसपोर्ट को आधुनिक रूप देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना के अंतर्गत शहर में अगले वर्ष से इलेक्ट्रिक बसों का बेड़ा उतारने की तैयारी तेज़ हो गई है। पंजाब बजट 2025 में की गई घोषणा अब ज़मीन पर उतरती नज़र आने लगी है, जिसके तहत अमृतसर की सड़कों पर 100 नई ई-बसें दौड़ने को तैयार होंगी।

इंफ्रास्ट्रक्चर पर होगा 3.63 करोड़ रुपये खर्च

नगर निगम ने ई-बस प्रोजेक्ट के लिए आवश्यक ज़मीन की पहचान कर ली है। अधिकारियों के अनुसार, बस डिपो, चार्जिंग प्वाइंट और मेंटेनेंस ज़ोन सहित पूरे इंफ्रास्ट्रक्चर को विकसित करने में लगभग 3.63 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। यह प्रोजेक्ट शहर की परिवहन व्यवस्था को ज्यादा आधुनिक, टिकाऊ और पर्यावरण-अनुकूल बनाने की दिशा में अहम साबित होगा।

डीज़ल बसों के स्थान पर आएंगी पर्यावरण-हितैषी ई-बसें

अमृतसर के मेयर मोती भाटिया और नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि शहर में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए डीज़ल बसों की जगह अब इलेक्ट्रिक बसें कई प्रमुख रूटों पर चलाई जाएंगी। इससे जहां यात्रियों को बेहतर और आरामदायक सफ़र मिलेगा, वहीं शहर के प्रदूषण स्तर में भी कमी आएगी।

शहर को मिलेगा आधुनिक पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम

इस योजना के लागू होने के बाद अमृतसर का पब्लिक ट्रांसपोर्ट नेटवर्क और अधिक व्यवस्थित, आधुनिक और पर्यावरण-हितैषी बन जाएगा। अधिकारियों का दावा है कि नए ई-बस बेड़े से यातायात प्रबंधन में सुधार होगा और शहरवासियों को बेहतर कनेक्टिविटी उपलब्ध होगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें