Last Updated: September 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमृतसर बस स्टैंड के पास 19 साल की लड़की के साथ होटल में गैंगरेप

May 8, 2025

अमृतसर बस स्टैंड के पास 19 साल की लड़की के साथ होटल में गैंगरेप

अमृतसर: अमृतसर के बस स्टैंड के नजदीक स्थित आजाद होटल में 19 साल की लड़की के साथ गैंगरेप किया गया है। लड़की को पहले उसका दोस्त होटल में लेकर आया। खुद रेप किया, फिर अपने दोस्तों को बुला लिया। दोस्तों के बाद होटल के मुलाजिमों ने भी लड़की को अपनी हवस का शिकार बनाया। निहंग सिंहों द्वारा पीड़ित लड़की के पक्ष में आवाज उठाई गई। इसके बाद थाना रामबाग में केस दर्ज किया गया है। तरनतारन के गांव सरहाली की रहने वाली लड़की ने पुलिस को बताया कि वह लोगों के घरों का कामकाज करती है। उसकी उम्र 19 साल है। उसका दोस्त लवप्रीत सिंह लव निवासी गांव नौशहरा पन्नुआं जिला तरनतारन उसे अपने साथ लेकर अमृतसर आया था। धार्मिक स्थान पर माथा टेकने के बाद उसे बस स्टैंड के नजदीक आजाद होटल में ले गया। वहां पर कमरा किराए पर लेने के बाद उसे कमरे में छोड़ कर फरार हो गया। उसके बाद राणा निवासी गांव नौशहरा पन्नुआं अपने एक अन्य साथी के साथ कमरे में दाखिल हुआ। उसके साथ जबरदस्ती रेप किया। उसके बाद होटल के तीन मुलाजिम कमरे में दाखिल हुए। तीनों ने उसके साथ कमरे में रेप किया।

7 बजे से लेकर 2 बजे तक उसके साथ जबरदस्ती करते रहे। बाद में वह होटल से बाहर निकली और एक निहंग सिंह के ई रिक्शा पर बैठ कर श्री हरिमंदर साहिब की तरफ जा रही थी। उसकी हालत देख कर निहंग सिंह सतनाम सिंह बागी ने पूछा तो उसने सारी घटना बता दी। ई-रिक्शा चालक सतनाम सिंह ने इस बारे में निहंग सिंह परमजीत सिंह अकाली को बताया। सभी इक्ट्ठा होकर लड़की को साथ लेकर पुलिस चौकी बस स्टैंड पहुंचे। बस स्टैंड के आसपास कुछ होटलों में जिस्मफरोशी का धंधा चलता है। पुलिस उनके साथ मिली हुई है। इस लिए कार्रवाई करने में लापरवाही दिखा रही थी। जब निहंगों ने अपने कड़े तेवर दिखाए तो लड़की का सिविल अस्पताल से मैडिकल करवाया गया। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।

ये भी पढ़ें- Smartphones Under 20K: Motorola से लेकर Realme तक! बस इतने में मिलेंगे ये धांसू स्मार्टफोन, देखें लिस्ट

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें