Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

ATM कार्ड बदलकर लोगों से ठगी करने वाले 2 गिरफ्तार

October 10, 2023

ATM कार्ड बदलकर लोगों से ठगी करने वाले 2 गिरफ्तार

मोहाली पुलिस द्वारा शरारती तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत लोगों से ठग्गी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा सांझा की गई जानकारी के अनुसार आरोपी एटीएम कार्ड बदलकर भोले-भाले लोगों से ठगी करते थे। वे पिछले कुछ समय से लालड़ू और डेराबसी इलाके में भोले-भाले लोगों को एटीएम कार्ड बदलकर पैसे निकालने का झांसा दे रहे थे।

पढ़ें बड़ी खबरें : इस मशहूर पंजाबी एक्ट्रेस की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, फिल्म का विवाद पहुंचा हाई कोर्ट

इस संबंध में मोहाली पुलिस ने सोर्स और तकनीकी तरीके से कार्रवाई करते हुए इन वारदातों को अंजाम देने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पकडे आरोपियों के नाम विजय कुमार और जयपाल है। वहीं एक अन्य आरोपी को इस मामले में नामजद किया गया है, जिसका नाम बलविन्दर सिंह है। इनके कब्जे से 52,000/- रूपये और 38 एटीएम कार्ड बरामद हुए। आरोपियों से प्रारंभिक पूछताछ में थाना लालड़ू और डेराबसी में 5 वारदातों का पता चला है। पूछताछ में और भी मामलों का खुलासा होने की संभावना है।

पढ़ें बड़ी खबरें : PKL ऑक्शन: सबसे महंगा बिका यह खिलाडी, तेलुगु टाइटंस ने लगाई 2.60 करोड़ की बोली

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें