Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे 2 व्यक्ति हैंड ग्रेनेड व रिवाल्वर सहित गिरफ्तार

April 2, 2024

घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे 2 व्यक्ति हैंड ग्रेनेड व रिवाल्वर सहित गिरफ्तार

मालेरकोटला: जिला पुलिस मालेरकोटला ने बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे दो व्यक्तियों को एक हैंड ग्रेनेड और एक 32 बोर रिवालवर सहित गिरफ्तार करने का दावा किया है और कथित दोषियों से फाचरूनर गाड़ी को पुलिस ने कब्जे में लिया है। जानकारी देते हुए एसएसपी डा. सिमरत कौर ने बताया कि पुलिस द्वारा समाज विरोधी तत्वों के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम को उस समय सफलता मिली जब वैभव सहगत कप्तान पुलिस इनवैस्टीगेशन मालेरकोटला, सतीश कुमार उप कप्तान पुलिस इनवैस्टीगेशन मालेरकोटला की निगरानी में इंस्पेकटर हरजिन्द्र सिंह इंचार्ज सीआईए स्टाफ माहोराना की टीम को थानेदार सुरजीत सिंह सहित पुलिस पार्टी द्वारा गश्त व शक्की व्यक्तियों की चैकिंग संबंधी मालेरकोटला-खन्ना रोड़ नजदीक बस अड्डा गांव छोकरा मौजूद थे।

तो काऊँटर इंटैलीजैंस संगरूर की टीम मिली और मुखबरी से सूचना मिली कि हरनाम सिंह पुत्र प्रेम सिंह निवासी रूडकी कलां थाना सदर अहमदगढ़ और अमृतपाल सिंह ऊर्फ रवि पुत्र प्रितपाल सिंह निवासी गांव मन्नवी थाना अमरगढ़ जो हरनाम सिंह की मोटर पर फाचरूनर गाड़ी नंबर पीबी 03बीई 6069 में बैठे किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए योजना बना रहे थे, जिस पर थानेदार सुरजीत सिंह समेत काऊंटर इंटैलीजैंस टीम ने सांङो आप्रेशन दौरान गांव रूडकी कलां कच्चा पहा मोटर पर पहुंचकर उक्त हरनाम सिंह और अमृतपाल सिंह को काबू करके उनमें से हरनाम सिंह से एक हैंड ग्रेनेड एचई-36 और अमृतपाल सिंह से एक रिवालवर 32 बोर बरामद करके धारा 25/54/59 आर्मज एकट तथा 05 एक्सपलोसिव एकट 1908 थाना सदर अहमदगढ़ में दर्ज करवाया और कथित दोषियों को गिरफ्तार किया और उक्त फाचरूनर गाड़ी को पुलिस ने कब्जे में लिया। उन्होंने बताया कि इन कथित दोषियों को माननीय अदालत में पेश करके तीन दिन का रिमांड हासिल किया गया है और दोषियों से सख्ती से पूछताछ की जा रही है और अहम खुल्लासे होने की संभावना है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें