Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

Punjab में 4 विधायक 20 जून से पहले देंगे इस्तीफा, जानिए वजह

June 11, 2024

Punjab में 4 विधायक 20 जून से पहले देंगे इस्तीफा, जानिए वजह

चंडीगढ़: पंजाब के चार विधायकों को विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष इस्तीफा देना होगा। लोकसभा चुनाव लड़कर जीतने वाले चारों विधायकों को अपनी विधानसभा सीट छोड़नी होगी। चारों विधायकों को 20 जून तक अपने पद से इस्तीफा देना होगा। विधानसभा सदस्यों का इस्तीफा जरूरी है, क्योंकि इसके बाद ही चुनाव आयोग बाकी प्रक्रिया शुरू कर पाएगा।

निचले सदन में कार्यभार संभालने से पहले इस्तीफे की यह प्रक्रिया कानूनी तौर पर जरूरी है। सभी लोकसभा सांसदों के चुनाव से जुड़ी अधिसूचना 6 जून 2024 को भारत के राजपत्र में प्रकाशित हो चुकी है। उनके इस्तीफे के बाद चुनाव आयोग उपचुनाव के लिए आगे की कार्रवाई शुरू करेगा।

कौन से चार विधायक देंगे इस्तीफा?

जानकारी के मुताबिक, इस बार लोकसभा चुनाव में गुरदासपुर से कांग्रेस के दो विधायक सुखजिंदर सिंह रंधावा और लुधियाना से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग चुनाव जीते हैं। ये दोनों क्रमश: डेरा बाबा नानक और गिद्दड़बाहा से विधायक हैं। इसी तरह संगरूर से चुनाव जीतने वाले आप के मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर बरनाला से विधायक हैं। वहीं कांग्रेस छोड़कर आप के टिकट पर होशियारपुर से चुनाव लड़ने वाले राज कुमार चब्बेवाल विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। उन्हें भी अपने पद से इस्तीफा देना होगा। पंजाब विधानसभा के ये चारों विधायक लोकसभा जाने से पहले इस्तीफा देंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें