Last Updated: September 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

अपहरण की सूचना निकली अफवाह, मामा के साथ गया था सन्नी

September 19, 2026

अपहरण की सूचना निकली अफवाह, मामा के साथ गया था सन्नी

9-Year-Old Sunny Safe at Home : जालंधर। में 9 वर्षीय सन्नी के अपहरण की फैली सूचना जांच के बाद गलत निकली। सीसीटीवी जांच में सामने आया कि बच्चा अपने मामा के साथ बाइक पर गया था और बाद में सुरक्षित घर लौट आया। परिवार ने भी सन्नी के सकुशल होने की पुष्टि करते हुए अपहरण की सूचना को अफवाह बताया।

अब सन्नी के परिवार ने सामने आकर पूरे मामले की जानकारी दी है। सन्नी की नानी ने बताया कि बच्चा सही सलामत घर पहुंच गया था। उन्होंने कहा कि परिवार रोजाना की तरह सन्नी को स्कूल से लेकर आता-जाता है। कभी वह खुद बच्चे को लेने जाती हैं तो कभी सन्नी का मामा उसे लेने जाता है। नानी के मुताबिक, घटना के दिन सन्नी का मामा और उसका दोस्त बच्चे को बाइक पर लेकर गए थे। बाइक में पेट्रोल खत्म होने के कारण मामा तेल भरवाने चला गया था।

इसी दौरान किसी ने बच्चे के अपहरण की गलत सूचना फैला दी। परिवार ने बताया कि स्कूल टीचर का फोन आने पर उन्होंने स्पष्ट किया था कि सन्नी घर पर सुरक्षित मौजूद है। वहीं, पूर्व पार्षद जगदीश ने कहा कि छोटे बच्चे द्वारा दी गई सूचना को गलत नहीं ठहराया जा सकता, क्योंकि शहर में कुछ दिन पहले बच्चे के अपहरण की खबर से लोग पहले ही चिंतित थे। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी कैमरों की जांच की।

जांच में सामने आया कि सन्नी को उसका मामा लेकर गया था। इस खुलासे के बाद परिवार ने बच्चे के सुरक्षित होने की पुष्टि की है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें