Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

पंजाब में टूरिज्म के लिए 73.57 करोड़ के प्रोजैक्ट की हुई शुरुआत

December 26, 2024

पंजाब में टूरिज्म के लिए 73.57 करोड़ के प्रोजैक्ट की हुई शुरुआत

चंडीगढ़: पंजाब में पर्यटन को बढ़ावा देने और सांस्कृतिक क्षेत्र की समृद्धि के लिए पंजाब सरकार ने साल 2024 के दौरान कई पहलुओं को अमल में लाया है। मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद ने बताया कि साल 2024 के दौरान पर्यटन एवं संस्कृति से संबंधित प्राचीन एवं ऐतिहासिक इमारतों के रखरखाव, नवीनीकरण और आधुनिकीकरण के लिए 73.57 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं।

बहुत से नए प्रोजैक्ट के इस साल उद्घाटन किए गए और पर्यटन की वृद्धि व विकास के लिए कई नए प्रोजैक्टों की शुरूआत की गई। यह पहलकदमी पंजाब की समृद्ध विरासत को पुनर्जीवित करने और इसे एक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की पंजाब सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

जिसमें, शहीद भगत सिंह अजायब घर का अपग्रेडेशन, नवीनीकरण और खटकडकलां में लाइट एंड साऊंड शो, श्री चमकौर साहिब में अत्याधुनिक बस टर्मिनल और इंटरप्रीटेशन सैंटर, श्री आनंदपुर साहिब में नेचर पार्क और सैलानी सुविधा केंद्र, नैना देवी रोड का सौंदर्यीकरण, विरासत-ए-खालसा रोड का सौंदर्यीकरण और श्री आनंदपुर साहिब में भाई जैता जी स्मारक (प्रथम चरण) का उद्घाटन (केवल भवन) आदि शामिल है।

ये भी पढ़ें: कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग, 4 लोगों की हुई दर्दनाक मौत

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें