Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

कटरा परजा में लूट का विरोध करने पर की गई थी जूता दुकानदार की हत्या, 2 गिरफ्तार

December 16, 2025

कटरा परजा में लूट का विरोध करने पर की गई थी जूता दुकानदार की हत्या, 2 गिरफ्तार

अमृतसर: महानगर के इलाका हाथी गेट कटरा परजा में एक दुकानदार की हत्या करने का मामला सामने आया था। पुलिस द्वारा तुरंत मौके पर पहुंचकर लाश को कब्जे में लिया गया। हत्या का केस दर्ज कर मामले की जांच की गई। पुलिस द्वारा हत्या की गुत्थी को सुलझा लिया गया है। दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। हत्या लूट के इरादे से की गई थी। यह जानकारी पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर द्वारा सोमवार की शाम को प्रैस कांफ्रैंस के दौरान दी गई है। जानकारी के अनुसार यशपाल नाम का व्यक्ति हाथी गेट में जूते बेचने की दुकान करता है। उनकी उम्र लगभग 65 साल थी। पिछले कई दिनों से दुकान में ही रह रहे थे।

ये भी पढ़ें: भारत–EU के बीच सबसे बड़ा फ्री ट्रेड समझौता, पीएम मोदी बोले- यह साझा समृद्धि का नया रोडमैप

पिछले दो दिनों से जब तक दुकान से बाहर नहीं आए और दुकान पूरी तरह से नहीं खुली तो इलाके के लोगों को शक हुआ। जब वह दुकान के पास पहुंचे तो अंदर से बदबू आ रही थी। तुरंत पुलिस को सूचित किया गया। थाना कोतवाली की पुलिस सबसे पहले मौके पर पहुंची। इसके बाद एडीसीपी सिटी वन विशालजीत सिंह, एसीपी सैंट्रल जसपाल सिंह और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस जब दुकान का शटर पूरा उठाकर अंदर पहुंची तो देखा यशपाल के हाथ-पांव बंधे हुए थे। पैंट भी आधी उतारी हुई थी।

मौके के हालात से पता चल रहा था कि हत्या की गई है। इस मामले को लूट के साथ जोड़कर जांच की गई है। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया एडीसीपी सिटी वन विशालजीत सिंह की अध्यक्षता में थाना कोतवाली के इंचार्ज इंस्पेक्टर सरमेल सिंह और उनकी टीम ने इस हत्याकांड की टेक्निकल और मैनुअल जांच की। इस जांच के दौरान मुश्ताक अहमद निवासी गांव मारता नगरोटा बसोली जिला कठुआ जम्मू कश्मीर और विशाल सिंह निवासी बाबा बकाला साहिब अमृतसर को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों मैरिज पैलेस में कैटरिंग का काम करते हैं। लूट के इरादे से दुकान में दाखिल हुए थे। जब यशपाल द्वारा विरोध किया गया तो आरोपियों ने हत्या कर दी।

ये भी पढ़ें: इस दिन होगी हरियाणा कैबिनेट की अहम बैठक; बजट सत्र की तारीख पर हो सकता है फैसला

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें