Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

बेकाबू हुए तेज रफ़्तार कैंटर ने MNREGA कर्मचारियों को कुचला… चार की मौत

September 16, 2024

बेकाबू हुए तेज रफ़्तार कैंटर ने MNREGA कर्मचारियों को कुचला… चार की मौत

पटियाला: संगरूर जिले के पटियाला रोड पर गांव बिशनपुरा में सोमवार को एक बड़ा हादसा हुआ। आपको बता दें कि, बेकाबू कैंटर ने चार MNREGA कर्मचारियों को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान गांव बिशनपुरा निवासी जरनैल सिंह जैला, हरपाल सिंह पाला, छोटा सिंह पुरी और गुरदेव के रूप में हुई है।

हादसा उस समय हुआ, जब वे दोपहर का खाना खा रहे थे। तभी बेकाबू हुए तेज रफ्तार कैंटर ने उन्हें कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद कैंटर चालक मौके से फरार हो गया, जिसे लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। जिसके बाद पुलिस द्वारा मामदर्ज करके जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें