Last Updated: November 13, 2026

Dainik Savera Times Logo

तेज रफ्तार कार ने दो मोटरसाइकिलों को मारी टक्कर, एक युवक की मौत, तीन गंभीर घायल

November 13, 2026

तेज रफ्तार कार ने दो मोटरसाइकिलों को मारी टक्कर, एक युवक की मौत, तीन गंभीर घायल

मोगा: सड़क पर तेज रफ्तार और लापरवाही एक बार फिर एक परिवार की खुशियां उजाड़ गई। फतेहगढ़ पंजतूर थाना क्षेत्र के गांव खंभे के पास एक तेज रफ्तार कार ने दो मोटरसाइकिलों को जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में एक युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एक घायल की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बठिंडा के अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

पुलिस को दिए बयान में शिकायतकर्ता लखवीर सिंह पुत्र करनैल सिंह निवासी गांव बुल्लो, जिला फिरोजपुर ने बताया कि वह अपने साथी बलजीत सिंह के साथ वापस आ रहा था। इसी दौरान गुरविंदर सिंह, हरप्रीत सिंह, अरमान सिंह और अमरजीत सिंह दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर जा रहे थे। बताया गया कि एक मोटरसाइकिल में पंचर होने के कारण गुरविंदर सिंह दूसरी मोटरसाइकिल पर बैठे हुए थे।

इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार काले रंग की कार, जिसका नंबर PB-02-FG-4313 था, ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए सीधे मोटरसाइकिलों को टक्कर मार दी। कार को लखवीर सिंह निवासी फतेहगढ़ पंजतूर चला रहा था। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोटरसाइकिल सवार युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे में गुरविंदर सिंह, हरप्रीत सिंह, अरमान सिंह और अमरजीत सिंह को गंभीर चोटें आईं। सभी को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। उपचार के दौरान गुरविंदर सिंह ने दम तोड़ दिया, जबकि अमरजीत सिंह की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बठिंडा के अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

मामले की जांच के बाद फतेहगढ़ पंजतूर थाना पुलिस ने कार चालक लखवीर सिंह के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं तथा मोटर वाहन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। इस घटना ने एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण होने वाले सड़क हादसों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

📍 Location: मोगा

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें