Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

पहले 1 करोड़ फिर 10 लाख की फिरौती मांगने पर युवती सहित युवक गिरफ्तार

June 17, 2025

पहले 1 करोड़ फिर 10 लाख की फिरौती मांगने पर युवती सहित युवक गिरफ्तार

पटियाला : सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर फेक आईडी बनाकर संगरूर जिले के एक युवक को अपने शिकंजे में फंसाकर पहले एक करोड़ व बाद में 10 लाख की फिरौती मांगने के मामले में पुलिस ने युवती को गिरफ्तार एवं साथी दो युवकों को हिरासत में ले लिया है। युवक संगरूर जिले का रहने वाला है और उसकी लड़की के साथ फेक आईडी के जरिए दोस्ती हुई और लड़की ने उसे पटियाला में बुलाकर किडनैप कर लिया। उस मामले में उसके साथी युवकों ने मदद की है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में उक्त युवक से पहले एक करोड़ व बाद में 10 लाख रुपए की मांग रखी गई है।

मनदीप गोरसी, डीसपी सिटी 2, पटियाला ने बताया कि पीड़ित जसप्रीत सिंह, निवासी गांव कालबंजारां, थाना लहरा, जिला संगरूर, जो कि पटियाला के खालसा कॉलेज में बीए फस्र्ट ईयर का छात्र है, को सोशल मीडिया पर हर्षिता नाम की एक लड़की से दोस्ती की फ्रैंड रिक्वेस्ट आई, जिसे उसने एक्सैपट करके बातचीत करनी शुरू कर दी। 3 मई 2025 को हर्षिता ने उसे अपनी सहेली के जन्मदिन का बहाना बनाकर पटियाला के अर्बन एस्टेट फेस-2 में बुलाया और दोस्तों की मदद से कार में सरहिंद रोड ले गये। कार में सवार तीन युवकों ने जसप्रीत की आंखों पर पट्टी बांधकर उसे पिस्तौल दिखाई व मोबाइल छीन लिया। आरोपियों ने उसका डेटा अपने मोबाइल में ट्रांसफर करके उसे धमकी देकर 1 करोड़ की फिरौती मांगी लेकिन रुपए नहीं मिले।

9 जून को जसप्रीत को उसकी एक आपत्तिजनक वीडियो भेजी गई और 10 लाख रुपये न देने पर उसे वायरल करने व जानसे से मारने की धमकी दी गई। जसप्रीत सिंह द्वारा दी गई शिकायत के बाद जांच में पता चला कि लड़की का नाम हर्षिता के बजाय असली नाम मनप्रीत कौर है, जो जिला रोपड़ के गांव गढ़ी की निवासी है। सतगुर सिंह खरड़ में टैक्सी चलाता है, ने जसप्रीत की जायदाद को देखकर लालच में आकर यह योजना बनाई थी। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में मनप्रीत कौर निवासी गांव गढ़ी जिला रोपड़, सतगुर सिंह निवासी गांव कालबणजारा, जुगनू, समनदीप सिंह निवास गांव भूटाल कलां और 1-2 और अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

ये भी पढ़ें : Today Weather Update: आंधी-तूफान और बारिश… इन 22 राज्यों के लिए IMD ने जारी किया अलर्ट; पढ़ें मौसम अपडेट 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें