
पंजाब डेस्क: अबोहर के कोर्ट परिसर में आज सुबह फायरिंग की घटना से तहसील परिसर में हड़कंप मच गया। बता दें कि अज्ञात हथियारबंद हमलावरों ने कोर्ट की पार्किंग में फायरिंग कर दी, जिसमें आकाश उर्फ़ गोलू पंडित नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर चोटों के चलते उसे तत्काल सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पेशी के दौरान हुआ हमला
जानकारी के अनुसार आकाश अपने दो साथियों के साथ कोर्ट में पेशी के लिए आया था। इसी दौरान अचानक दो अज्ञात हमलावरों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार आकाश को तीन से चार गोलियां लगीं। गोलीबारी की आवाज सुनकर वहां भारी अफरा-तफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे।
पुरानी रंजिश का शक
घटना की गंभीरता को देखते हुए SSP गुरमीत सिंह और SP (D) तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। SSP ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह हमला गैंग संघर्ष और पुरानी रंजिश से जुड़ा प्रतीत होता है। उन्होंने यह भी कहा कि मरने वाले और हमलावरों दोनों के खिलाफ पहले से कई क्रिमिनल मामले दर्ज हैं।
हमलावरों की पहचान
SSP गुरमीत सिंह ने दावा किया कि पुलिस ने हमलावरों की पहचान कर ली है और उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस पूरे इलाके में निगरानी रख रही है और किसी भी तरह की अफवाह या तनाव फैलने नहीं देगी।
ये भी पढ़ें: Navjot Kaur Sidhu के बयान से पार्टी में मची हलचल, कांग्रेस हाईकमान ने मांगी रिपोर्ट
सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
इस घटना के बाद पुलिस ने तहसील परिसर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी है। मामले की जांच के तहत कोर्ट परिसर और आसपास लगे CCTV फुटेज की भी जांच की जा रही है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...