Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

चाइना डोर के खिलाफ कार्रवाई: पंजाब पुलिस ने हफ्ते में 1503 बंडल किए ज़ब्त, 56 गिरफ़्तार

January 30, 2023

चाइना डोर के खिलाफ कार्रवाई: पंजाब पुलिस ने हफ्ते में 1503 बंडल किए ज़ब्त, 56 गिरफ़्तार

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा सिंथेटिक सामग्री से बनी चाइना डोर की बिक्री, भंडारण और खरीद पर पाबंदी लगाने के आदेशों से एक हफ़्ते के उपरांत पंजाब पुलिस ने पतंग उड़ाने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली इस घातक डोर के विरुद्ध जारी मुहिम को और तेज़ कर दिया है।

चाइना डोर बेचने वालों के विरुद्ध की गई कार्रवाई के बारे में साप्ताहिक विवरण सांझा करते हुए आईजी ने बताया कि पंजाब पुलिस ने 50 एफआईआर दर्ज करके चाइना डोर के 1502 बंडल ज़ब्त किए और इस डोर को बेचने में शामिल 56 व्यक्तियों को गिरफ़्तार किया है।

चाइना डोर के विरुद्ध मुहिम शुरू करने के उपरांत पंजाब पुलिस ने 19 दिसंबर, 2022 से अब तक 284 एफआईआर दर्ज करके चाइना डोर के कुल 12,866 बंडल ज़ब्त किए और 311 व्यक्तियों को गिरफ़्तार किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देशों के अनुसार पंजाब पुलिस चाइना डोर को खरीदने/बेचने वालों के विरुद्ध सख़्त कार्रवाई करेगी। गौरतलब है कि राज्य के सभी एसएचओज़ को छापेमारी करने के निर्देश दिए गए हैं कि जिससे उनके अधिकार क्षेत्र में कोई भी चाइना डोर ना बेच सके।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें