Last Updated: October 31, 2026

Dainik Savera Times Logo

मोगा में दिवाली से नववर्ष तक पटाखे चलाने का समय तय

October 31, 2026

मोगा में दिवाली से नववर्ष तक पटाखे चलाने का समय तय
Administration Fixes Timings for Festival Firecrackers : मोगा। त्योहारों के दौरान पर्यावरण प्रदूषण और आम लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने पटाखे चलाने के लिए समय निर्धारित कर दिया है। डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला मजिस्ट्रेट ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत आदेश जारी करते हुए दिवाली, गुरुपर्व, क्रिसमस और नववर्ष पर केवल ग्रीन पटाखे चलाने की अनुमति दी है। निर्धारित समय के अलावा पटाखे चलाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
निर्धारित तिथि और समय के दौरान केवल ग्रीन पटाखे चलाने की अनुमति होगी। इसके अलावा निर्धारित समय से पहले या बाद में पटाखे चलाने तथा ग्रीन पटाखों के अतिरिक्त अन्य पटाखे चलाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। जारी आदेशों के अनुसार, दिवाली, गुरुपर्व, क्रिसमस और नववर्ष के अवसर पर पटाखे चलाने के लिए निर्धारित समय का पालन करना अनिवार्य होगा। इन आदेशों का उद्देश्य त्योहारों के दौरान पर्यावरण प्रदूषण को कम करना तथा आम लोगों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को सुनिश्चित करना है। आदेशों के अनुसार पटाखे चलाने का निर्धारित समय निम्नलिखित है दिवाली: 8 नवंबर 2026 को रात 8 बजे से रात 10 बजे तक। गुरुपर्व: 24 नवंबर 2026 को सुबह 4 बजे से सुबह 5 बजे तक तथा रात 9 बजे से रात 10 बजे तक। क्रिसमस: 25 दिसंबर 2026 की रात 11:55 बजे से 26 दिसंबर 2026 की सुबह 12:30 बजे तक। नववर्ष: 31 दिसंबर 2026 की रात 11:55 बजे से 1 जनवरी 2027 की सुबह 12:30 बजे तक। डिप्टी कमिश्नर ने आम जनता से अपील की कि वे त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं पर्यावरण के अनुकूल तरीके से मनाएं तथा पटाखे चलाते समय निर्धारित समय का सख्ती से पालन करें। आदेशों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें