पंजाब डेस्क: पंजाब से एक बड़ी खबर सामने आई है। आम आदमी पार्टी मंत्री संजीव अरोड़ा के घर ED द्वारा रेड की गई है। ईडी द्वारा उनके कई ठिकानों पर छापेमारी की गई है। लुधियाना में उनके घर पर केंद्रीय सुरक्षा बलों की कड़ी निगरानी के बीच जांच एजेंसी के अधिकारी दस्तावेजों को खंगाल रहे हैं।
सूत्रों के अनुसार, यह पूरी कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग और जमीन सौदों से जुड़े पुराने मामलों को लेकर की जा रही है। ED द्वारा केवल कैबिनेट मंत्री का घर ही नहीं अन्य ठिकानों की भी जांच की जा रही है। ईडी की टीम मुख्य रूप से वित्तीय लेनदेन और संपत्तियों के रिकॉर्ड खंगाल रही है।
बता दें इससे पहले राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के घर पर ईडी द्वारा रेड की गई थी। अशोक मित्तल के मामले में भी जालंधर, फगवाड़ा और गुरुग्राम जैसे शहरों में तलाशी की गई थी। हालांकि संजीव अरोड़ा और अशोक मित्तल के मामलों में ईडी द्वारा रेड को लेकर कोई जब्ती की जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन एक के बाद एक दिग्गज नेताओं पर हो रही इस कार्रवाई ने आम आदमी पार्टी की चिंता जरूर बढ़ा दी है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...