Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

शंभू-खनौरी मोर्चा हटाने पर अकाली नेता यादविंदर यादू ने मान सरकार को घेरा

March 22, 2025

शंभू-खनौरी मोर्चा हटाने पर अकाली नेता यादविंदर यादू ने मान सरकार को घेरा

खन्ना: शिरोमणि अकाली दल के हलका इंचार्ज यादविंदर सिंह यादू ने शंभू और खनौरी बार्डर पर किसानों के साथ की गई धक्केशाही पर सरकार को घेरा। यादू ने कहा कि आप की भगवंत मान सरकार ने किसानों के मोर्चे पर बुलडोजर चलाकर किसानों की पीठ पर छुरा घोंपने का काम किया है। भगवंत मान को याद रखना चाहिए कि जब वे सत्ता में नहीं थे तो किसान हिमायती होने का दिखावा करते हुए वे किसानों के धरने में शमूलियत करते थे लेकिन आज वे केंद्र की मोदी सरकार से मिलकर किसानों के दुश्मन बन गए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र और आरएसएस के इशारों पर चलकर आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार किसानों पर जुल्म कर रही है।

शांत ढंग से पंजाब के बॉर्डर पर अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे किसानों को जबरदस्ती वहां से गिरफ्तार कर आंदोलन को तहस-नहस किया जा रहा है, जोकि गैर लोकतांत्रिक है, किसी को भी शांति ढंग से अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन करना उनका मौलिक अधिकार है। उन्होंने कहा कि किसानों की मांगों को लेकर पिछले लंबे समय से मरण व्रत पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल, किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के प्रधान सरवन सिंह पंधेर और अन्य किसान नेताओं को जबरन गिरफ्तार कर भगवंत मान की अगुवाई वाली राज्य सरकार किसानों को उनके अधिकारों से वंचित करना चाहती है। उन्होंने कहा कि सरकार को गिरफ्तार किए गए किसान नेताओं को तुरंत रिहा करना चाहिए।

ये भी पढ़ें- Varuthini Ekadashi 2026: इस एकादशी पर इन 5 चीजों से रहें दूर, वरना खंडित हो सकता है व्रत

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें