Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमृतपाल सिंह पर लगे NSA पर आज हाईकोर्ट में सुनवाई, एक और साथी को लेने आसाम पहुंची पंजाब पुलिस

March 25, 2025

अमृतपाल सिंह पर लगे NSA पर आज हाईकोर्ट में सुनवाई, एक और साथी को लेने आसाम पहुंची पंजाब पुलिस

Amritpal Singh : वारिस पंजाब के प्रमुख अमृतपाल सिंह पर लगाए गए राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) पर आज पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। इससे पहले उसके एक अन्य साथी वीरेंद्र सिंह फौजी को भी जल्द ही पंजाब लाया जाएगा। एनएसए की अवधि समाप्त होने के बाद अजनाला पुलिस की टीम उसे लेने असम के डिब्रूगढ़ जेल पहुंच गई है।

डिब्रूगढ़ में अब अमृतपाल और पप्पलप्रीत-
वरिंदर सिंह के अमृतसर लौटने के बाद अब डिब्रूगढ़ जेल में केवल अमृतपाल सिंह और उसका करीबी सहयोगी पप्पलप्रीत सिंह ही बचे हैं। इससे पहले अमृतपाल के 7 अन्य साथियों को भी पंजाब लाया जा चुका है।

सुप्रीम कोर्ट में पंजाब सरकार-
इसके साथ ही पंजाब सरकार आज सुप्रीम कोर्ट में अमृतपाल सिंह मामले में अपनी स्थिति स्पष्ट करेगी। उम्मीद है कि अमृतपाल को भी उसके साथियों की तरह जल्द ही अमृतसर लाया जा सकेगा।

NSA के तहत हुई थी कार्रवाई-
मार्च 2023 के दौरान ‘वारिस पंजाब दे’ की गतिविधियों और अजनाला पुलिस स्टेशन पर हमले के बाद अमृतपाल सिंह और उनके 9 साथियों पर एनएसए के तहत कार्रवाई की गई थी। अमृतपाल सिंह को छोड़कर 9 साथियों को डिब्रूगढ़ जेल भेज दिया गया। इनमें दलजीत सिंह काहनवाल, गुरमीत सिंह भगना, हरप्रीत सिंह, जसपाल सिंह, भूपिंदर सिंह और कुलवंत सिंह शामिल हैं।

7 लोग वापिस लाए गए पंजाब-
मार्च 2023 में ‘वारिस पंजाब’ की गतिविधियों के बाद 10 लोगों को एनएसए के तहत गिरफ्तार किया गया था। 9 सहयोगियों को असम लाया गया, जहां उन्हें डिब्रूगढ़ जेल में रखा गया। पिछले महीनों के दौरान 7 लोगों को पंजाब वापस लाया गया। अब एनएसए का कार्यकाल पूरा होने पर वीरेंद्र सिंह को पंजाब लाने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें