पंजाब डेस्क: अमृतसर पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले एक बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है। इस कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और उनके कब्जे से 5 किलो हेरोइन बरामद हुई है।
In a major breakthrough, Counter Intelligence #Amritsar busts a narcotics smuggling module and apprehends two accused and recovers 5 Kg Heroin.
Preliminary investigation reveals links with a #Pakistan-based smuggler and a foreign-based handler orchestrating cross-border… pic.twitter.com/ftaycKDXn8
— DGP Punjab Police (@DGPPunjabPolice) March 23, 2026
DGP ने दी जानकारी
पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने इस सफलता की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर साझा की। प्रारंभिक जांच में यह खुलासा हुआ है कि यह मॉड्यूल पाकिस्तान स्थित एक तस्कर और विदेश में मौजूद एक हैंडलर से जुड़ा हुआ था। ये दोनों सीमा पार से नशीले पदार्थों की खेप भेजने का काम देख रहे थे।
ये भी पढ़ें:
FIR दर्ज, आगे की जांच जारी
अमृतसर के स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC) पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज कर ली गई है। पुलिस पूरे नेटवर्क को उजागर करने के लिए जांच जारी रखे हुए है और इस मामले में और गिरफ्तारी की भी संभावना है। पंजाब पुलिस ने इस कार्रवाई को राज्य में नशीले पदार्थों के नेटवर्क को समाप्त करने और एक नशामुक्त, सुरक्षित पंजाब सुनिश्चित करने की दिशा में अहम कदम बताया है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...