Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

मोगा में घोड़ी खरीदने के नाम पर 5 लाख की कथित ठगी, गुजरात निवासी पर केस दर्ज

August 14, 2026

मोगा में घोड़ी खरीदने के नाम पर 5 लाख की कथित ठगी, गुजरात निवासी पर केस दर्ज

मोगा (दलीप कुमार): थाना बाघापुराना पुलिस ने घोड़ी खरीदने के नाम पर कथित तौर पर धोखाधड़ी करने के आरोप में गुजरात निवासी एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी की पहचान विशाल ऐश पटेल पुत्र शंकर भाई पटेल निवासी महिसाना, गुजरात के रूप में हुई है।

पुलिस को दी शिकायत में बाघापुराना निवासी परमिंदर सिंह पुत्र गुरमेल सिंह ने बताया कि उसने गुजरात निवासी विशाल ऐश पटेल के साथ मारवाड़ी नस्ल की घोड़ी खरीदने का सौदा 25 लाख रुपये में किया था। सौदे के तहत उसने आरोपी को 5 लाख रुपये बतौर टोकन मनी दिए थे।

शिकायतकर्ता के अनुसार, रकम लेने के बाद आरोपी ने न तो उसे घोड़ी दी और न ही उसके द्वारा दिए गए 5 लाख रुपये वापस किए। काफी इंतजार के बाद भी मामला हल नहीं हुआ तो परमिंदर सिंह ने जिला पुलिस प्रमुख के समक्ष शिकायत दर्ज करवाई। एसएसपी ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच डीएसपी बाघापुराना को सौंपी।

पुलिस द्वारा की गई प्रारंभिक जांच के बाद आरोपी विशाल ऐश पटेल के खिलाफ थाना बाघापुराना में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है और मामले में आगे की जांच जारी है।

📍 Location: मोगा

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें